अमेरिका की भूमिका में हुआ परिवर्तन !

वॉशिंग्टन (अमेरिका) — अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय द्वारा प्रकाशित किए गए मानचित्र में पूर्ण जम्मू–कश्मीर क्षेत्र को, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के साथ-साथ चीन द्वारा दावा किए जानेवाला अक्साई चीन क्षेत्र भी सम्मिलित है, भारत का दिखाया गया है । भारत का यह मानचित्र भारत–अमेरिका के मध्य अंतरिम व्यापार समझौते से संबंधित आधिकारिक संवाद का अविभाज्य भाग के रूप में प्रदर्शित किया गया है । इससे पूर्व अमेरिका अथवा उसके ‘स्टेट डिपार्टमेंट’ द्वारा प्रकाशित किए गए मानचित्र में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को पाकिस्तान का भाग दिखाया जाता था । इसी कारण इस मानचित्र ने विश्व का ध्यान आकर्षित किया है ।
Significant shift in diplomacy! 🌍🇺🇸🇮🇳
The US includes PoK and Aksai Chin in India's map! 📍🇺🇸🇮🇳
✅ Sign of strengthening bilateral ties.
✅ Major shift in international recognition.
The focus now remains on India’s strategy to regain full control over these regions. 🇮🇳✨… pic.twitter.com/1o6SOHgKNK
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) February 7, 2026
भारत द्वारा पुन:-पुन: उठाई गई आपत्तियों की अनदेखी करते हुए चीन ने सदा विवादित ‘अक्साई चीन’ क्षेत्र पर अपना आधिपत्य जताया है । भारत के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट एवं अन्य वैश्विक संस्थाओं द्वारा प्रकाशित मानचित्र में भारत की सीमाओं—विशेष रूप से जम्मू–कश्मीर एवं अरुणाचल प्रदेश की सीमाओं—को त्रुटिपूर्ण दिखाए जाने पर निरंतर आपत्ति जताई है । इस पृष्ठभूमि पर अमेरिका द्वारा प्रकाशित किया गया यह मानचित्र पाकिस्तान एवं चीन को एक ओर करते हुए भारत को महत्व दिए जाने का संकेत देता है ।
संपादकीय भूमिकाइसे भारत–अमेरिका संबंधों के पुन: सामान्य स्थिति में आने का संकेत माना जा सकता है । मूलतः भारत को चाहिए कि वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर एवं अक्साई चीन को पुनः अपने नियंत्रण में लेने के लिए रणनीति बनाए एवं उन पर नियंत्रण स्थापित करे । |
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop