विहिप नेत्री साध्वी प्राची ने छोटी लडकियों की अनुचित हरकतों पर संदेश दिया
(रील भ्रमणध्वनि पर बनाए गए छोटे वीडियो होते हैं । इन्हें सामाजिक माध्यम पर ‘रील’ के रुप में प्रसारित किया जाता है ।)

मेरठ (उत्तर प्रदेश) – ‘आजकल लडकियां छोटे कपडे पहनकर ‘रील’ बना रही हैं । इससे लोगों में अनुचित संदेश जा रहा है । मैं लडकियों से कहना चाहती हूं कि उन्हें छोटे कपडे पहनकर गंदी रील नहीं बनानी चाहिए,’ विश्व हिन्दू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची ने कहा । वह यहां हुए विराट हिन्दू सम्मेलन में बोल रही थीं । उन्होंने कहा कि लोग अपनी बेटियों को कॉन्वेंट पाठशाला में पढाते हैं । बाद में, जब वे अपने ससुराल जाती हैं, तो उन्हें ‘नीले ड्रम’ (मुस्कान रस्तोगी, एक महिला जिसने अपने पति को मारकर उसका मृत शरीर नीले ड्रम में रखा था) के नाम से धमकाते हैं । कॉन्वेंट की पढाई ही ‘नीले ड्रम’ है । छोटी बच्चियों के साथ अश्लील हरकतों पर साध्वी ने आगे कहा, “ऐसी ‘रील’ बनाओ जिससे तुम्हारे पिता की प्रतिष्ठा को धक्का न लगे । उन्हें देखकर पिता गर्व से कह सकें, ‘मेरी बेटी वीडियो में है !'” साध्वी ने आगे कहा कि हमें अपने धर्म के बारे में जागरुकता बढानी होगी । आज के समय में यदि हमें सुरक्षित रहना है तो हमें एकजुट रहना होगा । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले १०० वर्षों से प्रत्येक क्षेत्र में सक्रिय है । अब संघ प्रत्येक घर तक पहुंच गया है ।
लव जिहाद पर भी आक्रमण !
लव जिहाद के बारे में साध्वी प्राची ने कहा कि कुछ लोग चमचमाते दोपहिया वाहनों पर कलावा (पवित्र धागा) पहनकर आते हैं । वे लडकियों को अपने जाल में फंसाने के लिए हैप्पी, पप्पू, कल्लू जैसे नामों का उपयोग करते हैं । हमने सरस्वती शिशु मंदिर एवं गुरुकुल में पढाई की है । वहां संस्कार दिए जाते हैं । आज हम अपने संस्कार भूल रहे हैं तथा उन्हें छोड रहे हैं । यही कारण है कि आज के बच्चों में ऐसे विचार आ रहे हैं तथा ऐसी घटनाएं (जैसे लव जिहाद) हो रही हैं ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis