|

रायपुर (छत्तीसगढ) – राज्य के गरियाबंद जिले के दुधकैया गांव में १ फरवरी को सायंकाल को कारावास से प्रतिभूति पर मुक्त हुए मुसलमान आरोपियों ने हिन्दुओं पर आक्रमण किया, फलस्वरूप पुलिस को लाठीचार्ज करना पडा । उस हिंसा के समय ६ पुलिसकर्मी घायल हो गए ।
मंदिर तोडफोड के प्रकरण की पृष्ठभूमि
४ मास पूर्व इसी परिसर में कुछ मुसलमानों ने गांव के शिव मंदिर को तोडा एवं उसे अपवित्र किया था । उसके उपरांत फिंगेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सभी आरोपियों को पकड कर कारावास में बंद कर दिया था । इन आरोपीयों ने प्रतिभूति पर बाहर आने के उपरांत, गांव के आरोप कर्ता एवं ग्रामीणों पर आक्रमण किया । पुलिस ने बताया कि आरोपी आरिफ ने अपने २ साथियों सहित कुछ लोगों पर आक्रमण किया । शस्त्रसज्ज आरोपियों ने ग्रामीणों को क्रूरता से पीटा । कुछ युवकों पर पत्थर एवं लोहे की छडों से आक्रमण किया । उसके उपरांत क्रोधित लोगों ने एक-दूसरे के घरों पर आक्रमण किया । कई घरों एवं वाहनों को आग लगा दी गई ।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे । समीपस्त थानों से अतिरिक्त सुरक्षा बल लाकर तैनात किया गया है । संप्रति गांव में निषेधाज्ञा जैसी स्थिति है एवं प्रशासन ने शांति बनाए रखने का आवाहन किया है ।
संपादकीय भूमिका
|
ईरान की मिसाइल क्षमता को बडी मात्रा में हानि – डोनाल्ड ट्रम्प
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न