एस. टी. की मृतप्राय ‘हेल्पलाईन’ को पुनर्जीवित करने की सुराज्य अभियान की मांग ।

मुंबई – हिंदू जनजागृति समिति के ‘सुराज्य अभियान’ द्वारा बस स्थानकों की स्वच्छता के लिए राज्यभर में किए गए निरंतर प्रयासों को बडी सफलता मिली है । इस अभियान का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने ‘हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे स्वच्छ सुंदर बसस्थानक’ अभियान प्रारम्भ किया है । साथ ही बस स्थानकों की नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए डिपो प्रबंधकों को प्रत्येक १५ दिनों में स्थानकों की ‘डीप क्लीनिंग’ (सघन स्वच्छता) करने के आदेश दिए गए हैं । इस निर्णय का हम स्वागत करते हैं ,परंतु बस स्थानकों का परिसर भले ही चमकदार हो रहा हो , यात्रियों के लिए संपर्क व्यवस्था आज भी मृतप्राय अवस्था में है ।

इसलिए ‘१५ दिनों में होने वाली स्वच्छता मुहिम में केवल फर्श पोंछने तक सीमित न रहकर राज्यभर में बंद पडी संपर्क व्यवस्था (हेल्पलाईन) को प्रारम्भ कर उसे भी पुनर्जीवित किया जाए’ , ऐसा आग्रह सुराज्य अभियान ने किया है ।
बस स्थानकों पर पूछताछ खिडकी पर लगे दूरभाष भी उठाए जाने की व्यवस्था करें – सुराज्य अभियान

सुराज्य अभियान के महाराष्ट्र राज्य समन्वयक श्री अभिषेक मुरुकटे ने एक महत्वपूर्ण प्रकरण की ओर ध्यान आकर्षित किया । उन्होंने कहा कि एस. टी. प्रशासन द्वारा स्वच्छता के संबंध में उठाया गया सकारात्मक कदम स्वागत योग्य है, परंतु ‘सुराज्य अभियान’ ने एक गंभीर विसंगति की ओर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है । कई बस स्थानकों पर पूछताछ खिडकी पर लगे दूरभाष उठाए नहीं जाते या वे बंद रहते हैं । यात्रियों को गाडियों के समय परिवर्तन या जानकारी के लिए संपर्क करना हो तो उन्हें किसी प्रकार की सहायता नहीं मिलती ।

उन्होंने आगे कहा कि राज्यभर से प्राप्त शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए अभियान ने पुणे , सातारा , सांगली , कोल्हापुर , सोलापुर , सिंधुदुर्ग , नासिक , जलगांव एवं अकोला इन जिलों के २१ प्रशासनिक प्रबंधकों को इस संबंध में निवेदन दिए हैं । अभियान द्वारा भेजे गए ईमेल का गंभीर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय तथा एस. टी. प्रशासन ने राज्य के ३१ विभागों को तुरंत त्रुटियां सुधारने के निर्देश दिए हैं ।
यदि यात्रियों को एस. टी. से संपर्क ही न हो सके, तो उस सौंदर्यीकरण का उपयोग क्या ?
मुरुकटे ने आगे कहा कि प्रशासन द्वारा हमारे निवेदन का संज्ञान लेकर ‘हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे स्वच्छ , सुंदर बसस्थानक’ अभियान शुरू किया जाना स्वागत योग्य है । परंतु सक्रिय हेल्पलाईन के बिना यह अभियान अधूरा है । यदि यात्रियों को एस. टी. से संपर्क ही न हो सके , तो उस सौंदर्यीकरण का क्या उपयोग ? इसलिए १५ दिनों में होने वाली स्वच्छता मुहिम में ‘संपर्क व्यवस्था की जांच’ को नियम बनाया जाए । सेवा लेखा परीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की सेवा पुस्तिका में ‘नकारात्मक प्रविष्टि’ लिखी जाए , ऐसी हमारी प्रशासन से मांग है ।
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
Pune Water pollution : ६०० दशलाख (मिलियन) लीटर मलजल सीधे नदी क्षेत्र में छोडे जाने के कारण पुणे नगर की नदियां प्रदूषण के जाल में !
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
महाराष्ट्र में ४ महीनों में २५४ करोड ५३ लाख रुपये के नशीले पदार्थ अधिग्रहित ! – CM Devendra Fadnavis
Gopal Mukherjee Road : कोलकाता स्थित ‘सुहरावर्दी मार्ग’ का नाम बदलकर ‘गोपाल मुखर्जी’ रखा गया !