बिहार के गयाजी में बालक अभिभावक सम्मेलन संपन्न

मार्गदर्शन सुनते हुए अभिभावक

गयाजी (बिहार) – बच्चों में अच्छे संस्कार निर्माण हों, इस उद्देश्य से सनातन संस्था द्वारा चलाए जा रहे बालसंस्कारवर्ग पूरे देश में चलाए जाते हैं । इसी की अगली कडी में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी इससे अवगत होकर उनकी भी साधना आरंभ हो, इस उद्देश्य से बिहार के गयाजी में बालक अभिभावक समारोह संपन्न हुआ । इसमें कुल ३६ बच्चे और उनके अभिभावक सम्मिलित हुए । बच्चों ने बालसंस्कार में सम्मिलित होने से हुए लाभ भी बताए ।

क्षणिकाएं

१. होटल अजातशत्रु के मालिक श्री. अनिल गुप्ता ने अपने होटल का सभागृह तथा अल्पाहार नि:शुल्क उपलब्ध करवाया और उन्होंने इस कार्यक्रम की सराहना भी की ।

२. अभिभावकों ने सत्संग की मांग की ।