
कानपुर (उत्तर प्रदेश) — पनकी क्षेत्र में रोहित नामक एक युवक द्वारा अपने घर में आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है । आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो संदेश प्रसारित किया था, जिसमें उसने कहा कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन वह किसी भी परिस्थिति में अपना धर्म नहीं छोडेगा । घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शव को सडक पर रखकर प्रदर्शन किया एवं आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की । इस घटना में पुलिस ने प्राथमिकी रिपोर्ट प्रविष्ट कर ली है ।
वीडियो संदेश में रोहित ने यह भी कहा था कि देश में नशा करने पर रोक लगनी चाहिए तथा महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए । साथ ही उसने अपने जीवन में हुई त्रुटियों के लिए क्षमा भी मांगी थी ।
परिजनों का आरोप है कि रोहित पर लंबे समय से धर्मांतरण का दबाव डाला जा रहा था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया । बताया गया कि पिछले ३–४ दिनों से उसका व्यवहार असामान्य था । उसकी बहन के अनुसार, लक्ष्मणपुरी जाने पर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की थी ।
संपादकीय भूमिकाउत्तर प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी कानून होने के बाद भी इस प्रकार से हिन्दुओं की जानें जा रही हैं । उत्तर प्रदेश धर्मांतरण का गढ बनता जा रहा है, इसे देखते हुए सरकार को इस कानून को अत्यधिक कठोर करना आवश्यक है । |
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !
Etawah Minor Conversion : उत्तर प्रदेश के इटावा में अल्पवयस्क हिन्दू बालिका को कतर ले जाकर धर्मांतरण कराने का षड्यंत्र
किसी व्यक्ति की राष्ट्रीयता अथवा उसका विदेशी नाम उसकी हिन्दू धर्म के प्रति आस्था प्रमाणित नहीं कर सकता। – Madras High Court
वाशीम: ९ पुलिसकर्मियों को आजीवन कारावास !