जनजीवन ठप्प, हवाई एवं सडक यातायात ठप्प

वॉशिंग्टन (अमेरिका) – अमेरिका में पिछले कुछ दिनों से चल रहे भीषण बर्फीले तूफान के कारण देश के मध्य एवं पूर्व भाग में बडे स्तर पर जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ है । प्रचंड हिमवर्षा, कडाके की ठंड तथा जोरदार हवा के कारण अनेक राज्यों में आपातकाल घोषित किया गया है । प्रशासन ने नागरिकों से घर से बाहर न निकलने का आवाहन किया है । अनेक स्थानों पर तापमान पानी को जमानेवाले स्तर के नीचे पहुंच गया है तथा सडकें बर्फ से ढंक गए हैं । इसके परिणामस्वरूप वाहनों का यातायात ठप्प होकर अनेक वाहन दुर्घटनाएं हुई हैं ।
विमानसेवा ठप्प तथा ३० सहस्र उडानें निरस्त
देश के प्रमुख हवाई अड्डों से होनेवाली ३० सहस्र उडानें निरस्त की गई हैं । विमानसेवा प्रतिष्ठानों ने नागरिकों को अगले कुछ दिनों की उनकी यात्रा की योजना में बदलाव करने का सुझाव दिया है ।
बिजली की आपूर्ति बाधित तथा लाखों लोग अंधेरे में
हिमवर्षा के कारण बिजली के तार टूट जाने से अनेक राज्यों में बडे स्तर पर बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है । इसके कारण लाखों नागरिकों पर अंधेरे में जीवन व्यतीत करने की नौबत आई है । इसके साथ ही बिजली के न होने से ‘हिटींग प्रणाली’ (गर्मी उत्पन्न करनेवाली प्रणाली) के बंद होने से नागरिकों की स्थिति और गंभीर हुई है । स्थानीय प्रशासन तथा आपातकालीन प्रबंधन दल युद्धस्तर पर बिजली की आपूर्ति को सुचारू बनाने का प्रयास कर रहे हैं ।
आपदा प्रबंधन विभागों एवं राहत दलों को सुसज्जित रखा गया है तथा स्थिति पर निरंतर ध्यान दिया जा रहा है । मौसम में सुधार आने के लिए और कुछ दिन का समय लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir
अमेरिका का ईरान के साथ युद्धविराम समझौता समाप्त ! – Donald Trump