
वॉशिंगटन डीसी (अमेरिका) – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड के विषय को लेकर यूरोपीय देशों पर आयात शुल्क लगाने का निर्णय वापस ले लिया है । ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अब डेनमार्क सहित किसी भी यूरोपीय देश पर आयात शुल्क नहीं लगाया जाएगा ।
🇺🇸❄️ Trump Walks Back Greenland Tariff Threat
President Donald Trump has backed off his proposed tariffs on European allies over U.S. control of Greenland 🇬🇱
After talks with NATO leadership, both sides agreed on a framework for a future deal focused on Arctic security 🧊🛡️… https://t.co/Vo5whU1Ce1 pic.twitter.com/RTEFMAbo4A
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 22, 2026
स्विट्ज़रलैंड के दावोस में चल रहे ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम’ में दिए गए भाषण में भी उन्होंने ग्रीनलैंड पर आधिपत्य प्राप्त करने के लिए सैन्य शक्ति के प्रयोग वाले अपने वक्तव्य से पीछे हटने की बात कही थी; यद्यपि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ग्रीनलैंड प्राप्त करने का उनका उद्देश्य अब भी बना हुआ है । उन्होंने कहा, “मुझे ग्रीनलैंड चाहिए-पूरे अधिकार, स्वामित्व एवं नियंत्रण के साथ ।” साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इसके लिए बल प्रयोग नहीं किया जाएगा ।
यूरोपीय देशों पर ट्रंप की आलोचना
अपने भाषण में ट्रंप ने यूरोपीय देशों एवं ‘नाटो’ (विश्व के २९ देशों का सैन्य गठबंधन) पर भी तीक्ष्ण आलोचना की । उन्होंने कहा, “द्वितीय विश्व युद्ध के समय एवं उसके उपरांत अमेरिका ने यूरोप की रक्षा की । दशकों से हमने जो दिया है, उसकी तुलना में यह मांग अत्यंत छोटी है । यदि मैं अधिक शक्ति एवं बल का प्रयोग करूं, तो मुझे कोई भी रोक नहीं सकता; किन्तु ऐसा करने की न तो आवश्यकता है एवं न ही इच्छा ।”
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir
अमेरिका का ईरान के साथ युद्धविराम समझौता समाप्त ! – Donald Trump