गाजा के लिए बनाए गए ‘शांति बोर्ड’ में सम्मिलित होने के लिए अमेरिका के निमंत्रण को फ्रांस द्वारा ठुकराने के संकेत

वॉशिंग्टन डी.सी. (अमेरिका) – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गाजा में शांति स्थापित करने के लिए बनाए गए ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में सम्मिलित होने को लेकर अन्य देशों पर आयात शुल्क की धमकी देना प्रारम्भ कर दिया है । इस धमकी का पहला लक्ष्य फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन बने हैं ।
यदि फ्रांस गाजा के लिए बनाए गए इस बोर्ड में सम्मिलित होने से मना करता है, तो फ्रांस की वाइन तथा शैम्पेन पर २०० प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की धमकी ट्रम्प ने दी है । इससे अमेरिका तथा फ्रांस के बीच तनाव बढने की संभावना पैदा हो गई है । ग्रीनलैंड के विषय पर पहले से ही दोनों देशों के बीच मतभेद दिखाई दे रहे हैं ।
🇺🇸 Peace Talks with a Price Tag
US President Donald Trump threatens a 200% tariff on French wine & Champagne after Emmanuel Macron refuses to join his so-called “Board of Peace” on Gaza.
Peace talks by pressure. 🍾➡️💣
Is this diplomacy or coercion?#Geopolitics #TariffWar… pic.twitter.com/FOQZN7XMT1
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 20, 2026
१. डोनाल्ड ट्रम्प ने गाजा के पुनर्निर्माण के लिए ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की घोषणा करते हुए भारत, पाकिस्तान सहित कई देशों को इसमें सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया है, परन्तु इस निमंत्रण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत अधिक समर्थन नहीं मिला है । अधिकांश देशों ने इस पर चुप्पी साध रखी है । फ्रांस तथा कनाडा सहित कुछ देशों ने इसमें सम्मिलित न होने के संकेत दिए हैं।
२. डोनाल्ड ट्रम्प की अध्यक्षता वाले इस बोर्ड में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर तथा अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो को सम्मिलित किया गया है । ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की स्थायी सदस्यता पाने के लिए देशों को १ अरब डॉलर, यानी लगभग ९ हजार करोड भारतीय रुपये, देने होंगे । ट्रम्प ने इस बोर्ड में सम्मिलित न होने वाले देशों को आयात शुल्क लगाने की धमकी देने की नीति अपनाई है।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l
अमेरिका का ईरान के साथ युद्धविराम समझौता समाप्त ! – Donald Trump
Canada Nijjar killing: खलिस्तानी आतंकवादी निज्जर की हत्या में भारतीय अधिकारियों का कोई हाथ नहीं था !
Saudi Crude Oil : सऊदी अरब ने कच्चे तेल की कीमतों में की कटौती