No Entry for Non-Hindus :हरिद्वार की ‘हर की पौडी’ पर गैर- हिन्दुओं को प्रवेश के साथ साथ चित्रीकरण (फिल्मांकन) पर प्रतिबंध

हरिद्वार (उत्तराखंड) – हर की पौडी पारिसर में जगह-जगह फलक लगाए गए हैं, जिन पर स्पष्ट लिखा है कि गैर-हिन्दुओं को आना पूर्ण रूप से *वर्जित है । तीर्थस्थल की पवित्रता एवं सीमाओं को ध्यान में रखते हुए, हर की पौडी तथा मालवीय द्वीप परिसरों में ड्रोन उडाने पर भी प्रतिबंध लगाया है ।

वीडियो बनाने पर प्रतिबंध

यह सूचित किया गया है कि किसी भी तरह की चलचित्र के नृत्यों का चित्रीकरण या वीडियो बनाना पूरी तरह से मना है । ‘श्री गंगा सभा’ ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसे वीडियो सामाजिक माध्यम पर प्रसारित किए गए तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी । कुछ दिन पहले, ‘हर की पौडी’ परिसर में चित्रांकन किए गए एक वीडियो के सामाजिक माध्यम पर प्रसारित होने के बाद बडा हंगामा हुआ था । इसमें अरबी पहनावा पहने २ युवक घाट परिसर में घूमते हुए दिखे थे । इसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने कठोर नाराजगी जताई थी । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक हर की पौडी परिसर में घूम रहा था और स्वयं को दुबई का निवासी बता रहा था ।