(घरवापसी का अर्थ: हिन्दू धर्म में पुनः प्रवेश)

मंडला (मध्यप्रदेश) — मंडला जिले के सुरंगदेवरी गांव में कुछ वर्ष पहले धर्मांतरित हुए ३ परिवारों के १५ ईसाई नागरिकों ने हाल ही में हिन्दू धर्म में पुनः प्रवेश किया । यह कार्यक्रम सुरंगदेवरी गांव स्थित सिद्धेश्वरधाम में संपन्न हुआ । मंत्रोच्चार, हवन तथा पूजा-विधि पूर्ण होने के बाद इन ३ परिवारों ने विधिवत् हिन्दू धर्म स्वीकार किया ।
१. आचार्य ललित मिश्रा ने प्रतिवर्ष की तरह सिद्धेश्वरधाम में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया था । बडी संख्या में गांववासी तथा श्रद्धालु इस कार्यक्रम में उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में जो परिवार स्वेच्छा से हिन्दू धर्म अपनाना चाहते हैं, उनके लिए विधि संपन्न की जाती है । इसी कार्यक्रम में ३ ईसाई परिवारों ने सनातन धर्म स्वीकार किया ।
२. आचार्य ललित मिश्रा का कहना है कि लोभ, गरीबी या अन्य कारणों से हिन्दू धर्म से दूर गए लोगों को उनकी मूल संस्कृति की ओर वापस लाना, यही उनका उद्देश्य है ।
३. सनातन धर्म स्वीकार करने वाले इन ३ परिवारों के सदस्यों ने बताया कि कुछ वर्ष पहले सामाजिक एवं व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने धर्मांतरण किया था, परंतु समय के साथ उन्हें अपनी मूल परंपरा तथा संस्कृति से जुडाव अधिक गहराई से महसूस होने लगा, इसलिए उन्होंने पुनः सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया ।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न