प. पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने ‘लव जिहाद’ रोकने के लिए उपाय बताया

भोपाल (मध्यप्रदेश) – परिवार में नियमित संवाद, बालिकाओं में सजगता और आत्मरक्षा की भावना का निर्माण करना तथा ‘लव जिहाद’ के जाल में फंसाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करना, इन तीन सूत्रों के माध्यम से लव जिहाद पर नियंत्रण पाया जा सकता है, ऐसा मार्गदर्शन प. पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने यहां दिया । ‘इस प्रकार की किसी भी घटना के विषय में सामाजिक संगठनों को सजग रहना चाहिए । ऐसी घटनाओं का समाज को एकजुट होकर विरोध करना चाहिए, तभी ‘लव जिहाद’ पर संतोषजनक समाधान निकल सकेगा, यह भी उन्होंने इस अवसर पर स्पष्ट किया । यहां के शिवनेरी भवन में आयोजित ‘स्त्री शक्ति संवाद’ इस कार्यक्रम में वे बोल रहे थे ।
Sarsanghchalak Param Pujya Dr Mohanji Bhagwat shares a 3-point formula to curb 'Love Jihad' at the 'Stree Shakti Samvad':
1️⃣ Regular dialogue within families 🗣️
2️⃣ Awareness & self-protection for girls 🛡️
3️⃣ Strict legal action against offenders ⚖️#MohanBhagwat #RSS
Video… pic.twitter.com/FEb1tCQB0r— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 4, 2026
संवाद की कमी से ‘लव जिहाद’
प. पू. सरसंघचालक ने आगे कहा कि हमें यह समझना होगा कि कोई अपरिचित व्यक्ति हमारी पुत्री को कैसे बहका सकता है । परिवार के भीतर असंवाद और सदस्यों के बीच संवाद की कमी, इसके लिए बडे स्तर पर उत्तरदायी है । परिवार में बच्चों के साथ नियमित संवाद किया जाए, तो उन्हें धर्म, संस्कृति और परंपरा की जानकारी मिलेगी, तथा उनके प्रति स्वाभाविक सम्मान भी विकसित होगा ।
महिलाओं के कारण धर्म और संस्कृति सुरक्षित
प. पू. सरसंघचालक ने आगे कहा कि जब समाज सभ्यता की प्रशंसा करता है, तब उसमें महिलाओं की भूमिका अत्यंत निर्णायक होती है । हमारा धर्म, संस्कृति और सामाजिक व्यवस्था महिलाओं के कारण सुरक्षित है । पुरुष और महिला दोनों मिलकर समाज को आगे बढ़ाते हैं । इसलिए दोनों का सजग और जागरूक रहना आवश्यक है। भारतीय संस्कृति उच्च स्थान पर है ।
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल
UP Love Jihad : मुसलमान युवक ने अल्पवयस्क हिन्दू लडकी से किया बलात्कार – धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया ।
भारत हिंदू राष्ट्र ही है ! – UM Pralhad Joshi
देश के मंदिरों के लिए एक स्वतंत्र ‘सनातन संरक्षण मंडल’ या समिति का गठन किया जाना चाहिए ! – Shankaracharya Sadanand Saraswati
Love Jihad In India : भारत में विगत २४ घंटों में ‘लव जिहाद’ के ३ प्रकरण उजागर