
काराकस (वेनेजुएला) – वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को बंदी बनाने के उपरांत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि “कुछ समय तक वेनेज़ुएला पर अमेरिका का नियंत्रण रहेगा ।” उन्होंने यह भी कहा कि वेनेजुएला के तेल भंडारों पर अमेरिका का नियंत्रण रहेगा एवं उनकी बिक्री अन्य देशों को की जाएगी । ट्रम्प ने कहा कि “हम वेनेजुएला की सत्ता उस व्यक्ति को नहीं देंगे जिसे नागरिकों के हित से कोई संबंध नहीं है ।”
अब मेक्सिको, क्यूबा एवं कोलंबिया की बारी !
ट्रम्प ने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के अन्य देशों को भी चेतावनी दी है । उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के उत्पादन को बढावा देने वाले एवं उन्हें शरण देने वाले मेक्सिको, क्यूबा एवं कोलंबिया जैसे देशों पर भी “वेनेजुएला के उपरांत कार्रवाई” हो सकती है ।
वेनेजुएला पर आक्रमण में ४० लोगों की मृत्यु
अमेरिका द्वारा वेनेजुएला की राजधानी काराकस पर किए गए हवाई आक्रमण में अब तक ४० लोगों की मृत्यु होने की जानकारी उजागर हुई है । वेनेज़ुएला की सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की स्थिति में यह जानकारी दी । अमेरिकी सैनिकों ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एवं उनकी पत्नी सेलिया फ्लोरेस को बंदी बनाने के उपरांत अमेरिका ले जाया गया है, जहां मैनहैटन के संघीय न्यायालय में उन पर वाद चलाया जाएगा ।
संपादकीय भूमिकाअमेरिका ने जिस देश में भी हस्तक्षेप किया, वह देश नष्ट हो गया यह इतिहास है । अफगानिस्तान इसका सबसे ज्वलंत उदाहरण है । भविष्य में यदि वेनेजुएला का भी पतन होता है, तो इसमें आश्चर्य नहीं होगा । |
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।