
बेल्लारी (कर्नाटक) – यहां फलक (पोस्टर) फाडने के कारण १ जनवरी को भाजपा-कांग्रेस समर्थकों के मध्य हिंसक संघर्ष हुआ । इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई । भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी तथा कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी के समर्थकों के मध्य यह संघर्ष हुआ ।
३ जनवरी को नगर में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम हेतु ये फलक लगाए जा रहे थे । भरत रेड्डी के समर्थक अवमभावी परिसर में जनार्दन रेड्डी के निवास के समक्ष फलक लगाने का प्रयास कर रहे थे, जिसका जनार्दन रेड्डी के समर्थकों ने विरोध किया । इसके कारण विवाद उत्पन्न हुआ । दोनों पक्षों की ओर से पथराव हुवा, पुलिस पर भी पत्थर फेंके गए । जनसमूह को विसर्जित करने हेतु पुलिस ने लाठी-प्रहार किया तथा हवा में गोली बारी भी की । पुलिस ने जनार्दन रेड्डी, पूर्व मंत्री श्रीरामुलु आदि ११ व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट किया है ।
संपादकीय भूमिकाकांग्रेस के शासन में विधि एवं व्यवस्था की दुर्दशा ! |
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Passive Euthanasia : निष्क्रिय इच्छामृत्यु पर निर्णय लेने के लिए महाराष्ट्र में समितियों का गठन होगा ।
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
JeM Terrorist Arrested : गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित ५ आतंकवादियों को बन्दी बनाया गया ।