
साणंद (गुजरात) – यहां के कलाणा गांव में तीस दिसंबर को मुसलमानों ने हिन्दुओं पर पत्थरबाजी की । दोनों समुदायों के बीच पहले से उत्पन्न तनाव और सामाजिक माध्यमों पर लिखे गए लेखन के कारण विवाद बढने की जानकारी दी गई । उनतीस दिसंबर को भी कुछ समय तक पत्थरबाजी हुई थी, परन्तु उस समय स्थिति को नियंत्रण में लाया गया था । तीस दिसंबर की सुबह दोनों समूह फिर से आमने सामने आ गए तथा पत्थरबाजी शुरू हो गई । स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस व्यवस्था नियुक्त की गई । पुलिस ने कार्यवाही से बचने के लिए बाहर के खेतों में छिपे हुए लोगों को नियंत्रण में ले लिया । कुल बयालीस लोगों को बंदी बनाया गया ।
क्या था विवाद ?
कलाणा गांव के कुछ युवकों के बीच सामाजिक माध्यमों पर एक लेखन को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था । उनतीस दिसंबर को एक धर्म के युवक और दूसरे धर्म के युवक के बीच बातचीत के मध्य हुए विवाद में थप्पड मारा गया । इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में झडप हुई और स्थिति बिगड गई ।
संपादकीय भूमिका‘गुजरात में अनेक वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बाद भी मुसलमानों में हिन्दुओं पर आक्रमण करने का साहस कैसे हुआ ?’, ऐसा ही हिन्दुओं को लग रहा है । |
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !