१९ बांग्लादेशी घुसपैठिए भी सम्मिलित

देहरादून (उत्तराखंड) : उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन कालनेमी’ नामक राज्यव्यापी अभियान के अंतर्गत बडी कार्रवाई की गई है । राज्य के ३ जिलों में चलाए गए इस विशेष अभियान के माध्यम से कुल ५११ लोगों को बंदी बनाया गया है, जिनमें १९ बांग्लादेशी घुसपैठिए समाहित हैं । उनमें से १० लोगों को वापस बांग्लादेश भेज दिया गया है । शेष ९ लोगों पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है । साधु का वेश बनाकर मुसलमानों द्वारा भीख मांगे जाने के परिवादों पर यह कार्रवाई आरंभ की गई है । इस अभियान का प्रारंभ जुलाई २०२५ में हुआ था । अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान हरिद्वार, देहरादून एवं उधमसिंह नगर जिलों में चल रहा है । अब तक ४ सहस्र ५०० से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है ।
आस्था की आड में पाखंडी कृत्य सहन नहीं किए जाएंगे ! – मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस अभियान का संबंध किसी विशिष्ट समुदाय से नहीं है । राज्य की कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा देवभूमि उत्तराखंड की प्रतिष्ठा को सुरक्षित रखना इस अभियान का उद्देश्य है । राज्य में श्रद्धा एवं विश्वास का पूरा सम्मान किया जाएगा; परंतु उसकी आड में होने वाले अपराध, पाखंड तथा धोखाधडी किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं की जाएगी । अधिकारियों को इस अभियान को कठोर एवं निष्पक्ष तरीके से चलाने के निर्देश दिए गए हैं ।
संपादकीय भूमिकाऐसी कार्रवाई पूरे देश में किए जाने की आवश्यकता है ! |
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !