|

केंद्रपाडा (ओडिशा) – यहां फरीदा नाम की एक मुस्लिम महिला ने अपने पति सैजुद्दीन खान द्वारा किए गए लव जिहाद का खुलासा किया है । इस प्रकरण में उसने पुलिस अधीक्षक को दी गई अपनी शिकायत में कहा है, ‘मेरा पति सैजुद्दीन खान हिन्दू लडकियों को यह कहकर धोखा देता था कि वह अविवाहित है । फिी उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के पश्चात उन पर विवाह का दबाव डालता था । कुछ मुस्लिम संगठन हिन्दू लडकी से विवाह करने पर १० लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देते हैं ।’
फरीदा ने अपनी शिकायत में आगे कहा, ‘मैंने एवं सैजुद्दीन ने वर्ष २०२० में विवाह किया था । हमारा एक बच्चा भी है । बच्चा होने के २ वर्ष बाद सैजुद्दीन ने मुझे छोड दिया । उसके बाद उसने एक हिन्दू महिला को यह कहकर प्यार के जाल में फंसाया कि वह अविवाहित है । उसके बाद उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए तथा बाद में उससे विवाह किया । कुछ समय बाद सैजुद्दीन ने दूसरी मुस्लिम महिला से भी विवाह किया । हाल ही में सैजुद्दीन ने एक और हिंदू महिला को धोखा देकर उससे विवाह किया । सैजुद्दीन को २ हिन्दू लडकियों से विवाह करने के लिए २० लाख रुपये मिले हैं । पैसे मिलने के बाद वह उन महिलाओं को छोड देता था ।’
लव जिहाद की एक और शिकायत प्रविष्ट (लिखित) !
नागपुर परिसर की एक लडकी के पिता ने पुलिस से संपर्क किया तथा एक लव जिहादी पर बेटी को बहला-फुसलाकर विवाह करने तथा हैदराबाद ले जाने का आरोप लगाया । केंद्रपाडा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कटारिया ने कहा कि प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है तथा प्राप्त प्रमाणों के आधार पर कानून के अनुसार कार्यवाही की जाएगी ।
संपादकीय भूमिका
|
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल