ईसाईयों की हो रही हत्याएं रूकने तक कार्रवाई जारी ही रहेगी ! – ट्रम्प की चेतावनी

वॉशिंग्टन (अमेरिका) – ईसाईयों की हो रही हत्याओं के विरोध में अमेरिका ने २५ दिसंबर की रात का नाइजेरिया के इस्लामिक स्टेट के आतंकी अड्डों पर हवाई आक्रमण किया । इस विषय में अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार से ईसाईयों की हत्याएं होती रहीं, तो मृतक आतंकियों की संख्या इसीप्रकार से बढती रहेगी ।
🇺🇸✈️ U.S. airstrikes hit Islamic State camps in Nigeria after killings of Christians.
🗣️ “They were warned earlier. This will continue until the killing of Christians stops.” – Donald Trump
🌍 Mock Trump’s tariff policies if you want; but striking terrorists thousands of km… pic.twitter.com/0fQJzbb4m7
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) December 26, 2025
ट्रम्प ने कहा कि,
मेरे आदेश पर अमेरिका ने वायव्य नाइजेरिया के इस्लामिक स्टेट के आतंकियों पर एक शक्तिशाली एवं प्राणघातक आक्रमण किया है । ये आतंकी पिछले अनेक वर्षाें से तथा शताब्दियों से निर्दाेष ईसाईयों को लक्ष्य बनाकर उनकी क्रूरतापूर्ण हत्याएं कर रहे थे । मैंने इसके पूर्व ही इन आतंकियों को चेतावनी दी की यदि उन्होंने ईसाईयों की हत्याएं करना बंद नहीं किया, तो उन्हें उसका बडा मूल्य चुकाना पडेगा तथा आज रात वही हुआ । हमारी सेना ने अत्यंत अचूकता से आक्रमण किए, जो केवल अमेरिका ही कर सकती है । मेरे नेतृत्व में हमारा देश कभी भी कट्टरतावादी इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं देगा । ईश्वर हमारी सेना को आशीर्वाद दे तथा सभी को, साथ ही मृत आतंकियों को मेरी ओर से मेरी क्रिसमस ! अमेरिकी सेना के आफ्रिकी कमांड ने ‘एक्स’पर इस कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि नाइजेरिया के प्रशासन के अनुरोध पर यह हवाई आक्रणमण किया गया तथा इस कार्रवाई में इस्लामिक स्टेट के अनेक आतंकी मारे गए हैं ।
.@POTUS “Tonight, at my direction as Commander in Chief, the United States launched a powerful and deadly strike against ISIS Terrorist Scum in Northwest Nigeria, who have been targeting and viciously killing, primarily, innocent Christians, at levels not seen for many years, and… pic.twitter.com/ct7rUW128t
— Department of War 🇺🇸 (@DeptofWar) December 26, 2025
केवल ईसाईयों पर ही आक्रमण नहीं होते ! – नाइजेरिया की सरकार
नाइजेरियन सरकार ने कहा है कि सशस्त्र गुट मुसलमानों एवं ईसाईयों इन दोनों को लक्ष्य बना रहे हैं । ट्रम्प का ‘ईसाईयों को उत्पीडन का सामना करना पड रहा है’, यह दावा जटिल, सुरक्षा के संबंध में वास्तविकता न दर्शानेवाला तथा धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करने हेतु प्रयासों की अनदेखी करनेवाला है । भले ही ऐसा हो, तब भी हम आतंकी गुटों के विरुद्ध हमारी सेना को और सक्षम बनाने के लिए हमने अमेरिका के साथ मिलकर काम करने की तैयारी दिखाई है ।
इसके पूर्व ७ सहस्र ईसाईयों की हत्या
‘इंटरनैशनल सोसाइटी फॉर सिविल लिबर्टीज एंड द रूल ऑफ लॉ’के एक ब्योरे के अनुसार नाइजेरिया में इस वर्ष जनवरी से लेकर १० अगस्त तक धार्मिक हिंसा बढने के कारण ७ सहस्र से अधिक ईसाईयों की हत्या की गई है । इन हत्याओं के लिए ‘बोको हरम’ एवं ‘फुलानी’ जैसे आतंकी संगठन उत्तरदायी हैं ।
ट्रम्प ने पहले ही दी थी चेतावनी !
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने २ नवंबर को ‘नाईजेरिया में यदि ईसाईयों की हत्याएं तथा उन पर हो रहे आक्रमण नहीं रूके, तो अमेरिका नाइजेरिया की सरकार को दी जानेवाली आर्थिक सहायता एवं सैनिकी सहायता तुरंत रोक देगा, साथ ही आवश्यकता पडने पर अमेरिका बंदूकोंसहित नाइजेरिया में कार्रवाई करेगा । हम ईसाईयों पर आक्रमण करनेवाले आतंकियों को मिटा देंगे । हमने युद्ध विभाग को संभावित सैनिकी कार्रवाई की तैयारी के आदेश दिए हैं ।’
संपादकीय भूमिका
|
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
गुणवत्ता एवं अन्नसुरक्षा के विषय में ‘गोकुल’ संघ की ओर से कभी भी समझौता नहीं किया गया है ।
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Varanasi Masjid Demolished : काशी में न्यायालय के आदेश से रेलविभाग की भूमि पर स्थित मस्जिद को ढहाया !
Paris Riot : फ्रांस सरकार को अब ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति अपनानी चाहिए !