बांग्लादेश में हिन्दू युवक की हत्या पर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण द्वारा तीव्र निषेध

अमरावती (आंध्र प्रदेश) – जनसेना पार्टी के प्रमुख एवं आंध्र प्रदेश राज्य के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपू चंद्र दास की अमानवीय हत्या पर गहरा दुःख तथा आक्रोश व्यक्त किया है । सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना मानवता के पतन का प्रतीक है । वर्ष १९७१ में भारतीय सैनिकों ने अपने रक्त से जिस भूमि को स्वतंत्रता दिलाई थी, उसी भूमि पर आज निर्दोष अल्पसंख्यकों की हत्या हो रही है ।
पवन कल्याण ने आंकडों का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष १९७१ में बांग्लादेश में हिन्दुओं की जनसंख्या लगभग २२ प्रतिशत थी, जो अब ८ प्रतिशत से भी कम रह गई है । यह केवल पलायन की बात नहीं है, अपितु अल्पसंख्यकों को लक्ष्य बनाकर व्यवस्थित रूप से किए जा रहे उत्पीडन का ही परिचायक है । इस्कॉन मंदिर के संत चिन्मय दास को बंदी बनाना तथा उसके पश्चात दीपू दास को पेड से लटकाकर जलाने की घटना, वहां कानून का शासन (Rule of Law) समाप्त होने को दर्शाती है ।
🚨 Bangladesh: Brutal Religious Persecution 🚨
A Hindu youth was burnt alive over a false allegation of insulting Prophet Muhammad.
This isn’t isolated violence. It’s a repeating pattern;fabricated charges, mob lynchings, targeted killings of Hindus in Bangladesh.
This is… pic.twitter.com/CHAZ0zagZE
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) December 20, 2025
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी मानवाधिकारों के साथ विश्वासघात !
पवन कल्याण ने बांग्लादेशी नेतृत्व एवं संयुक्त राष्ट्र (UN) से इस अमानवीय कृत्य का केवल निषेध न कर, अपितु दोषियों को कठोर दंड देने का आह्वान किया है । उन्होंने दृढता से कहा कि भारतीय शहीदों ने शांति के लिए बलिदान दिया था, अल्पसंख्यकों पर ऐसे अत्याचारों के लिए नहीं । उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी मानवाधिकारों के साथ विश्वासघात है ।
संपादकीय भूमिकाभारत के कितने शासनकर्ताओं ने इस घटना का निषेध किया, यह हिन्दुओं को ध्यान में रखना चाहिए ! हिन्दुओं की रक्षा के विषय में हिन्दू स्वयं निष्क्रिय हैं, इसलिए शासनकर्ता भी वैसे ही हो गए हैं ! |
UP Conversion Racket : उत्तर प्रदेश की नेपाल सीमा के निकट स्थित ‘गुप्त चर्च’ द्वारा हिन्दुओं का किया जा रहा है धर्मान्तरण !
श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्कर शेख तसदुक की, सरकारी भूमि पर बनी अवैध तीन मंजिला इमारत ध्वस्त !
यदि केंद्रीय कानून के अनुसार दिया गया दंड पहले ही पूरा हो चुका है, तो समय पूर्व स्वतंत्रता क्यों नहीं दी जानी चाहिए ? – Madras High Court
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की