
नई देहली – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी को दिनांक २३ नवंबर को दिल्ली में आयोजित ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का निमंत्रण प्रदान किया गया । हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी से भेंट कर उन्हें महोत्सव का निमंत्रण दिया । इस समय मुख्यमंत्रीजी ने कहा कि वे महोत्सव में उपस्थित रहने का प्रयास करेंगे ।
इस अवसर पर योगी आदित्यनाथजी को ‘धर्म-परिवर्तन के दांवपेंचों से सावधान’, ‘लव जिहाद’, ‘धर्म का आचरण एवं रक्षण’, ‘धर्म-परिवर्तन एवं धर्मान्तरितों का शुद्धीकरण’ ये ग्रंथ भेंट किए गए । ग्रन्थों का अवलोकन करने पर मुख्यमंत्रीजी ने ‘आप धर्मप्रसार के लिए उत्तमप्रयास कर रहे हैं’, इन शब्दों में समिति के कार्य कीप्रशंसा की ।
सनातन के पंचांग की प्रशंसा !इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी को वर्ष २०२६ का ‘सनातन पंचांग’ भेंट किया गया । ‘सनातन पंचांग’ का अवलोकन करने पर उन्होंने पंचांग की प्रशंसा की । |
हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों को निचले तबके तक जाकर धर्म का प्रसार करना आवश्यक ! – योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी को दिल्ली में होनेवाले ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का निमंत्रण सौंपा गया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी ने कहा, ‘‘हिन्दुओं का धर्मान्तरण तथा लव जिहाद की घटनाएं अत्यधिक मात्रा में हो रही हैं । हिन्दू धर्म पर हो रहे इन आघातों को रोकना आवश्यक है । इसके लिए हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों को समाज के निचले तबके तक जाकर धर्म का प्रसार करना आवश्यक है । हिन्दुओं को संगठित करना आवश्यक है ।’’ |
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न