‘वन्दे मातरम्’ के १५० वर्ष पूरे होने पर लोकसभा में चर्चा के समय प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर की तीखी टिप्पणी

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में यह वक्तव्य दिया कि, जब ‘वन्दे मातरम्’ को ५० वर्ष पूरे हुए, तब हमारा देश पराधीनता में जी रहा था । देश में पराधीनता थी । जब ‘वन्दे मातरम्’ को १०० वर्ष पूरे हुए, तब देश आपातकाल का काला अध्याय अनुभव कर रहा था । उस समय भारतीय लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया गया । देशभक्तों को जेलों में डाल दिया गया था । दुर्भाग्य से, हमने उस समय एक काला कालखंड अनुभव किया था । प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘वन्दे मातरम्’ वही गीत है, जिसने वर्ष १९४७ में हमें स्वतंत्रता दिलाई । ‘वन्दे मातरम्’ को १५० वर्ष पूरे होने के निमित्त ८ दिसंबर को लोकसभा में हुई चर्चा के समय मोदी ने ‘वन्दे मातरम्’ की प्रशंसा करते हुए कांग्रेस पर आलोचना की ।
When ‘Vande Mataram’ turned 100, India faced the darkness of Emergency – PM Modi
On the 150th anniversary of Vande Mataram, PM Modi slammed Congress in Lok Sabha, reminding the nation how the party imposed Emergency even as the song symbolised freedom and national pride. 🇮🇳🔥… pic.twitter.com/pKiLaxyt9k
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) December 8, 2025
नेहरू ने मुस्लिम लीग के सामने घुटने टेक दिए !
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए आगे कहा कि,
मोहम्मद अली जिन्ना ने १५ अक्टूबर १९३७ को लक्ष्मणपुरी (लखनऊ) से ‘वन्दे मातरम्’ के विरोध में घोषणा दी थी । कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष नेहरू को अपना सिंहासन डगमगाता हुआ दिखा । नेहरू ने मुस्लिम लीग के निराधार बयानों का करारा जवाब देने या उनका निषेध करने की अपेक्षा, उल्टा किया । उन्होंने ‘वन्दे मातरम्’ की जांच आरंभ कर दी । नेहरू ने ५ दिनों के उपरांत नेताजी बोस को पत्र लिखा । उसमें उन्होंने जिन्ना की भावनाओं से सहमति जताते हुए लिखा कि, ‘वन्दे मातरम्’ के ‘आनंदमठ’ वाले संदर्भ के कारण मुसलमान आहत हो सकते हैं । मुसलमान भडक सकते हैं ।’ इसके पश्चात कांग्रेस का वक्तव्य आया कि २६ अक्टूबर को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें ‘वन्दे मातरम्’ के उपयोग पर पुनरावलोकन किया जाएगा । इस प्रस्ताव के विरोध में लोगों ने देशभर में प्रभात फेरियां निकालीं; परंतु कांग्रेस ने ‘वन्दे मातरम्’ का विरोध करना जारी रखा । इतिहास साक्षी है कि कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के सामने घुटने टेक दिए । दुर्भाग्य से, कांग्रेस की नीतियां आज भी वैसी ही हैं ।
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल
Love Jihad Planned Conspiracy : ५ राज्यों में ‘लव जिहाद’ की ७ घटनाएं सामने आईं !
UP Love Jihad : मुसलमान युवक ने अल्पवयस्क हिन्दू लडकी से किया बलात्कार – धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया ।