पूर्वशत्रुता से घटना होने का संदेह

अयोध्या (उत्तरप्रदेश) – यहां के हनुमानगढी के महंत महेश दास को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने जिंदा जलाने का प्रयास किया । इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत की है । महेश दास हनुमानगढी के अंतर्गत बसंतिया पट्टी के गोविंदगढ आश्रम के महंत हैं । स्थानीय नागरिकों ने यह घटना पूर्वशत्रुता के कारण होने का संदेह व्यक्त किया है ।
इस घटना की जानकारी देते हुए महंत महेश दास ने कहा, ‘‘मध्यरात्रि २.४५ बजे अज्ञात व्यक्तियों ने आश्रम के कक्ष की जाली कांटकर कक्ष में ज्वलनशील पदार्थ फेंका तथा वे भाग गए । उस समय में कक्ष में भूमि पर सोया हुआ था । आग मेरे बिछाने तक पहुंचते ही मुझे उसकी दहक प्रतीत हुई, जिससे मैं जाग गया । उस समय मैंने देखा की पूरा कक्ष धुएं से भर गया था तथा अंदर आग लगी थी । मैंने वहां से भाग कर अपने प्राण बचाए तथा सहायता के लिए चिल्लाया । मेरी आवाज सुनकर शिष्य वहां पहुंचे । उन्होंने आधे घंटे में पानी एवं रेत का उपयोग कर आग बुझाई । तब तक ब्लैंकेट एवं अन्य समान जलकर खाक हुआ था । उसके उपरांत मैंने पुलिस को बुलाया । कुछ लोग मेरी हत्या करना चाहते हैं, तथापि मैं इस घटना में बच गया । मेरे विरुद्ध षड्यंत्र रचा जा रहा है ।’’
यह आग किसने लगाई ?, यह अब तक ज्ञात नहीं हुआ है । पुलिस सीसीटीवी के चित्रीकरण की जांच कर रहे हैं ।
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
Love Jihad Planned Conspiracy : ५ राज्यों में ‘लव जिहाद’ की ७ घटनाएं सामने आईं !
महाराष्ट्र में ४ महीनों में २५४ करोड ५३ लाख रुपये के नशीले पदार्थ अधिग्रहित ! – CM Devendra Fadnavis
UP Love Jihad : मुसलमान युवक ने अल्पवयस्क हिन्दू लडकी से किया बलात्कार – धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया ।