|

पणजी (गोवा) – यहां आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सहभागी अभिनेता रणवीर सिंह ने प्रसिद्ध फिल्म ‘कांतारा’के विषय में बात करते हुए श्री चामुंडादेवी के विषय में अपशब्द बोले । रणवीर सिंह ने श्री चामुंडामाता का उल्लेख ‘भूत’ ऐसा किया । इसके कारण सामाजिक माध्यमों में रणवीर सिंह की आलोचना हो रही है । इस पर रणवीर सिंह ने अभी तक कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया है ।
🎬 GOA IFFI CONTROVERSY
Actor Ranveer Singh insulted Shri Chamunda Devi by casually referring to Her as a “bhoot” during a discussion on Kantara 😡
This blatant disrespect toward a Devi cannot be normalised.
✊ Hindus must lawfully oppose such acts by filing police complaints… pic.twitter.com/0tC01C3bPI
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) November 30, 2025
महोत्सव में बोलते हुए रणवीर सिंह ने ‘कांतारा’ फिल्म के निर्देशक तथा अभिनेता ऋषभ शेट्टी को बताया, ‘ऋषभ, मैंने यह फिल्म (कांतारा) सिनेमाघर में देखी थी । वह इस उत्कृष्ट कलाकृति थी, विशेषकर जब एक स्त्री ‘भूत’ आपके शरीर में प्रवेश करती है । वह दृश्यांकन तथा वह प्रसंग उत्कृष्ट होता.’ आगे जाकर रणवीर सिंह ने स्वयं उस व्यक्तिरेखा की नकल उतारकर उसका उपहास किया ।
श्री चामुंडादेवी की नकल भी उतारी !
केवल इतना ही नहीं, अपितु रणवीर सिंह ने मंच से नीचे उतरकर ऋषभ शेट्टी के सामने जाकर श्री चामुंडादेवी की नकल उतारी । उस समय ऋषभ शेट्टी रणवीरसिंह को रोकने का बार-बार प्रयास कर रहे थे । कांतारा’ फिल्म के अंत में नायक के शरीर में श्री चामुंडादेवी का संचार होता है तथा देवी खलनायिका राजकन्या को मार डालती है । नायक के शरीर में श्री चामुंडादेवी का संचार होने पर उसके हावभाव में परिवर्तन आने का दिखाया गया है । रणवीर सिंह ने इसकी नकल उतारी ।
चामुंडी देवी है, भूत नहीं है ! – लोगों की प्रतिक्रियाएं
सामाजिक माध्यमों में इस प्रसंग के वीडियो प्रसारित हुए हैं । उस पर अनेक लोगों से प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त हो रही हैं । एक व्यक्ति ने लिखा है कि रणवीरसिंह, आपको देवता एवं भूत के मध्य का अंतर समझ में नहीं आता । चामुंडी एक देवी हैं, भूत नहीं हैं तथा आप खुले मंच से उनका उपहास कर रहे हैं ।
संपादकीय भूमिका
|
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दुओ को विभाजित करने के लिए दूसरा रास्ता चुनना होगा ।” – Maulana Sajjad Nomani
बांग्लादेश के शिवगंज जिले का नाम बदलकर ‘महास्थान’ होगा ।
छोटे शिशुओं को गोमांस भक्षण का परामर्श देने वालों पर अपराध पंजीकृत करें ! – विश्व हिन्दू परिषद
हिन्दूबहुल तमिलनाडु में हिन्दूजागृति की आवश्यकता !