SRSmahotsav Delhi 2025 : विभिन्न राज्यों के मान्यवरों को देहली में होनेवाले सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव का निमंत्रण !

बाईं ओर से महापौर श्री. मुकेश टटवाल, श्री. श्रीराम काणे एवं श्री. संजय घाटगे

नई देहली : – देहली में १३ एवं १४ दिसंबर को होनेवाले सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव में विभिन्न राज्यों के मान्यवर तथा महनीय व्यक्ति उपस्थित रहनेवाले हैं । विभिन्न क्षेत्रों के मान्यवरों को इस महोत्सव का निमंत्रण दिया गया है ।

बाईं ओर से श्री. श्रीराम काणे, मंत्री विश्वास सारंग एवं साथ में श्रीमती संध्या आगरकर
बाईं ओर से श्रीमती सरोज गुप्ता, पार्षद अनिल नागर एवं श्रीमती तृप्ती जोशी
बाईं ओर से श्री. राजन केसरी एवं उद्यमी निखिल अगरवाल

हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. श्रीराम काणे एवं श्री. संजय घाटगे ने उज्जैन (मध्यप्रदेश) शहर के महापौर श्री. मुकेश टटवाल से मिलकर उन्हें महोत्सव का निमंत्रण दिया । समिति के श्री. श्रीराम काणे एवं सनातन संस्था की श्रीमती संध्या आगरकर ने मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री. विश्वास सारंग को महोत्सव का निमंत्रण दिया । सनातन संस्था की श्रीमती सरोज गुप्तां एवं श्रीमती तृप्ती जोशी ने फरिदाबाद (हरियाणा) महापालिका के पार्षद श्री. अनिल नागर को महोत्सव का निमंत्रण दिया । हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. राजन केसरी ने वाराणसी (उत्तरप्रदेश) के ‘रामनगर इंडस्ट्रियल’के उद्यमी श्री. निखिल अगरवाल को महोत्सव का निमंत्रण दिया ।