
नई दिल्ली, १८ नवंबर (वार्ता) – विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र एवं धर्म कार्य के लिए कार्यरत गणमान्य व्यक्तियों ने समस्त धर्मप्रेमी हिन्दुओं को वीडियो के माध्यम से दिल्ली में १३ एवं १४ दिसंबर को होने वाले ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ में उपस्थित रहने का आह्वान किया है ।
‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ सनातन संस्कृति के तेज का अविस्मरणीय उत्सव होगा – कर्नल (सेवानिवृत्त) मोहन काकतीकर, मुख्य कार्यवाह, छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्रीय स्मारक समिति, नई दिल्ली
दिल्ली में होने वाला ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ हमारे वैभवशाली इतिहास तथा सनातन संस्कृति के तेज का अविस्मरणीय उत्सव होगा । इस महोत्सव में छत्रपति शिवाजी महाराज के कालखंड के अद्वितीय शस्त्रों की प्रदर्शनी है । यह प्रदर्शनी भारतीय शौर्य, पराक्रम एवं स्वाभिमान का प्रतीक बनेगी । सनातन धर्म के अखंड तेज के संरक्षण के लिए, साथ ही युवा पीढी में राष्ट्राभिमान तथा संस्कारों को जागृत करने के लिए प्रेरणादायक एवं विचारोत्तेजक संगोष्ठियों का आयोजन किया गया है । समस्त राष्ट्र एवं हिन्दू धर्म प्रेमियों को इस ऐतिहासिक महोत्सव में सहभागी होना चाहिए ।
सांस्कृतिक चेतना का पुनर्जागरण करने वाला भव्य आंदोलन ! – उदय सहाय, सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस अधिकारी
‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ न केवल एक उत्सव है, अपितु पूरे देश में हमारी सांस्कृतिक चेतना का पुनर्जागरण करने वाला एक भव्य आंदोलन है । मुझे इस महोत्सव के आयोजन से निकट का संबंध होने पर अपार गर्व अनुभव होता है । इस महोत्सव में राष्ट्र एवं आंतरिक सुरक्षा पर आधारित सांस्कृतिक दृष्टिकोण से चर्चा-सत्र आयोजित किए जाएंगे । यह बुद्धिजीवियों के विचार-विनिमय तथा राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त करने के लिए एक उत्तम मंच प्रमाणित होगा । मैं सभी से इस भव्य उपक्रम में समाहित होकर योगदान देने का आह्वान करता हूं ।
राजधानी से संपूर्ण विश्व को सनातन राष्ट्र का दिव्य संदेश जाएगा ! – सुरेश चव्हाणके, मुख्य संपादक, सुदर्शन समाचार वाहिनी

यह महोत्सव देश की राजधानी से संपूर्ण विश्व को सनातन राष्ट्र का दिव्य संदेश देगा । इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की पवित्र भवानी तलवार, साथ ही अनेक ऐतिहासिक शस्त्रों की प्रदर्शनी भी है । राष्ट्र एवं हिन्दू धर्म प्रेमियों को अपने परिवार सहित इस ऐतिहासिक महोत्सव में उपस्थित रहना चाहिए ।
https://twitter.com/SanatanSanstha/status/1984602307733176543?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1984602307733176543%7Ctwgr%5E790860659cc2547861b0fe7a1c0a5c0872c783c6%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fsanatanprabhat.org%2Fmarathi%2F978136.html
गीता प्रेस के मुख्य न्यासी श्रीकृष्ण खेमका को निमंत्रण !![]() लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – धार्मिक ग्रंथ प्रकाशित करने वाली भारत की सुप्रसिद्ध ‘गीता प्रेस’ के मुख्य न्यासी (Chief Trustee) तथा मासिक ‘कल्याण पत्रिका’ के सह-संपादक श्री. श्रीकृष्ण कुमार खेमका को दिल्ली के ‘भारत मंडपम्’ में १३ एवं १४ दिसंबर २०२५ को होने वाले ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का निमंत्रण दिया गया । हिन्दू जनजागृति समिति के उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्यों के समन्वयक श्री. विश्वनाथ कुलकर्णी ने यह निमंत्रण दिया । इस अवसर पर समिति के श्री. राजन केशरी उपस्थित थे । |

यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
अभिनेता आमिर खान ‘लव जिहाद’के ‘ब्रैंड एंबेसेडर’ उनकी फिल्मों का बहिष्कार कीजिए – मंत्री नितेश राणे
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
Tuljapur Temple Land Scam : मंदिर की भूमि वापस दिलाने एवं करोडों श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा के लिए हम अंत तक संघर्ष करेंगे ! – अधिवक्ता (पू.) सुरेश कुलकर्णी
गढ-दुर्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए ६ मास के उपरांत समिति की स्थापना !