१३ से १४ दिसम्बर को होगा यह महोत्सव !

नई देहली, ८ नवम्बर (वार्ता) – सनातन राष्ट्र के पुनर्वैभव की प्राप्ति, उसके लिए सांस्कृतिक वारसा का संरक्षण एवं संवर्धन, साथ ही राष्ट्र की सुरक्षा आदि विविध विषयों पर चर्चाओं के माध्यम से पथदर्शन सुनिश्चित करने हेतु देहली के ‘भारत मंडपम्’ में सनातन संस्था की ओर से १३ एवं १४ दिसम्बर को ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का आयोजन किया गया है । संतगणों सहित विविध क्षेत्रों के महनीय व्यक्ति, राष्ट्र, धर्म एवं हिन्दुत्व के लिए कर्तव्यभाव से कार्यरत राष्ट्रधर्मप्रेमी इस महोत्सव में उपस्थित रहेंगे । इस महोत्सव के लिए विविध मान्यवरों को निमंत्रण दिया जा रहा है ।
१३ दिसम्बर के दिन इस महोत्सव का उद्घाटन होगा । इस महोत्सव में भारत की सुरक्षा की दृष्टि से नक्सलवाद एवं आतंकवाद जैसी समस्याओं पर मार्गदर्शन तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन विषयों पर विविध क्षेत्र के मान्यवर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे । ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास’ के कोषाध्यक्ष परमपूज्य स्वामी गोविंददेव गिरि ने इस महोत्सव को आशीर्वाद प्रदान किया है ।
महोत्सव की विशेषता :छत्रपति शिवाजी महाराज की भवानी तलवार का दर्शन, तथा उनके काल में प्रयुक्त विविध शस्त्रों का प्रदर्शन — यही इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण है । पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त श्री. उदय माहुरकर ने ‘इस प्रदर्शनी का अवलोकन संपूर्ण राष्ट्र एवं धर्मप्रेमियों को अवश्य करना चाहिए’ ऐसा आवाहन किया है । |
विविध मान्यवरों को निमंत्रण :
१. हिन्दु जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळे ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री.गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट कर उन्हें ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का निमंत्रण दिया ।

२. हिन्दु जनजागृति समिति के पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत राज्यों के संयोजक श्री. शंभू गवारे तथा ‘भारत जागरण परिषद्’ के संस्थापक श्री. अंकित कोठारी ने ‘बांग्लादेश माइनॉरिटी वॉच’ के संस्थापक पू. (अधिवक्ता) रवींद्र घोष को महोत्सव का निमंत्रण दिया ।


३. सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. अभय वर्तक ने ‘ए.बी.पी. माझा’ समाचार वाहिनी के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री. राजीव खांडेकर तथा ‘ए.बी.पी. न्यूज’ के डिजिटल विभाग प्रमुख श्री. तुषार बनर्जी को महोत्सव का निमंत्रण दिया ।

४. हिन्दु जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे ने देहली स्थित ‘छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्रीय स्मारक समिति’ के मुख्य कार्यवाह कर्नल (सेवानिवृत्त) मोहन काकटीकर को महोत्सव का निमंत्रण दिया ।
सात्त्विकता एवं संगठन ही राष्ट्र के उत्कर्ष की चाबी – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
Tuljapur Temple Land Scam : मंदिर की भूमि वापस दिलाने एवं करोडों श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा के लिए हम अंत तक संघर्ष करेंगे ! – अधिवक्ता (पू.) सुरेश कुलकर्णी
गढ-दुर्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए ६ मास के उपरांत समिति की स्थापना !
जौनपुर में ‘सनातन धर्म जागरण एवं वैदिक संस्कृति संरक्षण’ विषय पर संगोष्ठी संपन्न I
‘हिन्दुओं के देवता पत्थर हैं’, ऐसा हिन्दू द्वेषी वक्तव्य देनेवाले पत्रकार हुसैन शेख ने हिन्दुओं से क्षमायाचना की ।