
रामनाथपुरम (तमिलनाडु) – भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने ३१ अक्तूबर को कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मृत्यु वर्ष १९४५ की विमान दुर्घटना में नहीं हुई थी । रामनाथपुरम के पास पासुमपोन में स्वतंत्रता सेनानी मुथुरामलिंगा थेवर की ११८वीं जयंती मनाई गई । इस कार्यक्रम के बाद वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे ।
राधाकृष्णन ने आगे कहा, “मेरे पास ठोस प्रमाण नहीं हैं, परंतु मेरा दृढ़ विश्वास है कि नेताजी की मृत्यु उस दुर्घटना में नहीं हुई थी । स्वयं नेताजी के अनुयायी रहे थेवर जी ने यह बात कही थी, और मुझे उन पर पूरा विश्वास है । थेवर जी ने अपने जीवन में कभी असत्य नहीं कहा । स्वतंत्रता संग्राम में थेवर जी के योगदान के सम्मान में पंडित नेहरू उन्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे, परंतु उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। ‘नेताजी को न्याय मिले’ — यही उनका एकमात्र ध्येय था ।”
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !