अफगानिस्तान की पाकिस्तान को चेतावनी

काबुल (अफगानिस्तान) : अफगानिस्तान के गृहमंत्री एवं तालिबान नेता खलीफा सिराजुद्दीन हक्कानी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि “हमारे संयम की परीक्षा न लें, अन्यथा इसके परिणाम विनाशकारी होंगे ।” यह चेतावनी हक्कानी ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असम मुनीर के उस बयान के प्रत्युत्तर में दी, जिसमें मुनीर ने खैबर पख्तूनख्वा में एक आदिवासी सभा में अफगानिस्तान-तालिबान सहित भारत पर पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियां करने का आरोप लगाया था ।
मुनीर ने कहा था कि पाकिस्तान ने काबुल से संबंध सुधारने के लिए बार-बार प्रयास किए, फिर भी अफगानिस्तान की धरती ‘फितना अल-ख्वारिज’ (ख्वारीजी पंथ का विद्रोह) तथा ‘फितना अल-हिन्दुस्तान’ (भारत से संबंधित बडा संघर्ष, युद्ध या धार्मिक विद्रोह) करने वाले आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह (स्थान) है ।
खलीफा सिराजुद्दीन ने स्पष्ट रूप से कहा कि :
१. अफगानिस्तान के पास लंबी दूरी की मिसाइलें या बडे अस्त्र भले ही न हों, परंतु आक्रमण होने पर हम कडा प्रत्युत्तर देंगे । अपने भूभाग की रक्षा करना हमारी प्राथमिकताओं में से एक है । यह सब होने के उपरांत भी आपसी समझदारी का रास्ता खुला है; परंतु यदि किसी ने आक्रमण किया, तो हम विश्व के राजाओं से लड चुके हैं तथा हमारे लिए अपने भूभाग की रक्षा करना कोई मुश्किल काम नहीं है ।
२. कतर एवं तुर्किये में पाकिस्तान के साथ हुई कुछ दिनों पूर्व बैठकों में पाकिस्तान को स्पष्ट रूप से कहा गया था कि उसकी आंतरिक समस्याओं को अफगानिस्तान से न जोडा जाए । समस्या आपकी है । समाधान आपके पास है; तो आप उन समस्याओं को हमसे क्यों जोड रहे हैं ? उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ‘अफगान लोगों ने युद्ध के मैदान पर स्वयं को प्रमाणित (साबित) किया है तथा यदि हमारे संयम की फिर से परीक्षा ली गई, तो इसके परिणाम विनाशकारी होंगे ।’
संपादकीय भूमिका
|
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण