महाराष्ट्र तथा अन्य नगरों में बड़े आतंकवादी आक्रमण की योजना !

पुणे – महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दल (‘ए.टी.एस्.’) ने ‘अल्-कायदा’ इस प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन का साहित्य अपने पास रखने के आरोप में कोंढवा निवासी जुबेर हंगरगेकर नाम के संगणक अभियंता को बंदी बनाया है । चेन्नई से लौटते ही उसे पुणे रेलस्थानक (प्लेटफॉर्म) परिसर से बंदी बनाया गया । इस समय उसके एक मित्र को भी संशय के आधार पर पूछताछ हेतु नियंत्रण में लिया गया है । जुबेर के पास कुख्यात आतंकवादी लादेन के भाषण का हिन्दी (उर्दू ) अनुवाद प्राप्त हुआ है । ‘अल्-कायदा इन्स्पायर’ नामक पत्रिका में ‘एके ४७’ रायफल से गोली चलाने की तथा बम बनाने की विधि की चित्र एवं सूचनाऐं प्राप्त हुई है । न्यायालय ने उसे ४ नवम्बर तक पुलिस कोठरी में रखने का आदेश दिया है । पुलिस ने न्यायालय को बताया कि जुबेर देशविरोधी गतिविधियों में सम्मिलित था तथा महाराष्ट्र एवं अन्य नगरों में आतंकवादी आक्रमण की योजना बना रहा था ।
🚨 Al-Qaeda-linked engineer arrested in Pune
🕵️♂️ ATS arrested Zuber Hangargekar from Kondhwa after return from Chennai
💣 Laden’s Urdu speech and Al-Qaeda Inspire manuals on AK47 use and bomb-making found
⚠️ Planned major terror attacks in Maharashtra and other Indian cities… pic.twitter.com/pNbfQlaR1J
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) October 29, 2025
१. जुबेर के संपर्क में कितने कट्टरतावादी युवक हैं ? क्या उसने अन्य किसी को ‘अल्-कायदा’ का सदस्य बनने हेतु सूचना दी है ? इसका अन्वेषण ‘ए.टी.एस्.’ द्वारा किया जा रहा है । जुबेर मूलतः सोलापुर का निवासी है तथा उच्चशिक्षित है । वह सूचना-तकनीकी क्षेत्र में कार्यरत है तथा लाखों रुपयों का वेतन प्राप्त करता है ।
२. ९ अक्तूबर को नगर के विभिन्न स्थलों पर छापे डाले गए । इस कार्रवाई के समय १९ संगणक (लैपटॉप) एवं ४० भ्रमणभाष (मोबाइल) अधिग्रहित किए गए । अन्वेषण के समय जुबेर हंगरगेकर के संगणक में ‘अल्-कायदा’ संगठन से संबंधित जानकारी ‘डाउनलोड’ की गई पाया गया । ऐसा साहित्य ‘डाउनलोड’ करना एक गंभीर अपराध है, यह अधिकारियों ने स्पष्ट किया । अधिग्रहित किए गए सभी उपकरणों का ‘डिजिटल फॉरेन्सिक’ अन्वेषण चल रहा है तथा उससे और भी महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होने की संभावना है ।
संपादकीय भूमिका
|
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।