Mumbai Climate Week : १७ से १९ फरवरी की अवधि में मुंबई में विश्वस्तरीय ‘‘मुंबई क्लाइमेट वीक’का आयोजन !

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की घोषणा

  • ३० से अधिक देशों के अध्येता, पर्यावरण विशेषज्ञ एवं नीति निर्धारक होंगे सहभागी

मुंबई – जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संवर्धन के क्षेत्र में भारत के नेतृत्व को रेखांकित करनेवाली विश्वस्तरीय परिषद ‘मुंबई क्लाइमेट वीक’ (मुंबई वातावरण सप्ताह) ७ से १९ फरवरी की अवधि में मुंबई में होगी, यह जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी । यह महत्त्वाकांक्षी उपक्रम ‘प्रोजेक्ट मुंबई’, इस संस्था की संकल्पना से साकार हो रहा है । महाराष्ट्र सरकार का ‘पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग’ तथा बृहन्मुंबई महानगरपालिका के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जानेवाला है ।

विकासशील देशों में हो रहा जलवायु परिवर्तन, अन्न एवं ऊर्जा के अभाव की पृष्ठभूमि पर यह उपक्रम अत्यंत महत्त्वपूर्ण सिद्ध होनेवाला है । विकास एवं पर्यावरण से संबंधित कृति के मध्य संतुलन साधने हेतु यह उपक्रम प्रभावी भूमिका निभाएगा, यह विश्वास मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस अवसर पर व्यक्त किया ।

यह कार्यक्रम ‘जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई’ में संपन्न होगा । इस कार्यक्रम में नागरिक भी सहभागी हो सके; इसके लिए पूरे शहर में विभिन्न प्रदर्शनियां, कार्यशालाएं, फिल्में, खेल, स्वास्थ्य एवं अध्यात्म से संबंधित उपक्रम तथा ‘क्लाइमेट फूड फेस्टिवल’ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ।