|

काबुल / इस्लामाबाद : स्वयं ही युद्धविराम की मांग करनेवाले पाकिस्तान ने १७ अक्तूबर को युद्ध का उल्लंघन करते हुए अफगानिस्तान पर पुन: हवाई आक्रमण किया । इस में अफगान क्लब क्रिकेट के तीन (३) खिलाडियों सहित ८ लोगों की मृत्यु हुई, ऐसी जानकारी अफगानिस्तान क्रिकेट मण्डल ने (‘एसीबी’ ने) दी । इस आक्रमण में ७ नागरिक घायल हुए । तालिबान ने दावा किया कि, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पक्तिका प्रान्त में यह हवाई आक्रमण किया, जो दोनों देशों की सीमा के समीप रहनेवाली ‘ड्युरंड’ रेखा के पास है ।
१. इस घटना को प्रत्युत्तर देते हुए अफगानिस्तान ने नवम्बर में पाकिस्तान में होनेवाली ‘तिरंगी टी-२०’ क्रिकेट शृंखला से पीछे हटने की घोषणा की । ‘एसीबी’ ने कहा है कि, मृत लोगों के सम्मान हेतु यह निर्णय लिया गया है । इस स्पर्धा में पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं श्रीलंका इन देशों के संघ सम्मिलित होनेवाले थे ।
२. अफगानिस्तान की समाचारवाहिनी ‘टोलो न्यूज’ के अनुसार इस आक्रमण में अर्गुन एवं बारमल जिलों के अनेक घरों को लक्ष्य किया गया । तथापि अभी तक कोई प्राण हानि नहीं हुई है ।
३. अफगानिस्तान के तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर नागरिक क्षेत्रों को लक्ष्य करने का आरोप लगाया है, जबकि पाकिस्तान ने कहा कि, उन्होंने आतंकवादियों के स्थानों पर आक्रमण किया ।
४. संयुक्त राष्ट्रों के अनुसार इस सप्ताह अफगानिस्तान के ६ प्रान्तों में पाकिस्तान द्वारा किए गए आक्रमण में ३७ नागरिकों की मृत्यु, जबकि ४२५ लोग घायल हुए ।
अफगानिस्तान में ‘टीटीपी’ के २ गुट पाकिस्तान के विरुद्ध एकत्र हुए
अफगानिस्तान के ‘तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी)’ के २ गुटों ने पाकिस्तान के विरुद्ध एकत्र होने की घोषणा की । एक गुट का नेतृत्व कुर्रम जिले के मुफ्ती अब्दुर रहमान एवं दूसरे गुट का नेतृत्व खैबर जिले की ‘तिरह व्हॅली’ के कमाण्डर शेर खान कर रहे हैं । इन दोनों कमाण्डरों ने ‘टीटीपी’ से निष्ठा दर्शाई है ।

(और इनकी सुनिए…) ‘तालिबान भारत के लिए छुपा हुआ युद्ध लड रहा है ।’ – पाकिस्तान के रक्षा मंत्री
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने १७ अक्तूबर को आरोप लगाया कि, तालिबान के सन्दर्भ में निर्णय देहली में लिए जा रहे हैं एवं अफगानिस्तान भारत के लिए ‘छुपा हुआ युद्ध (प्रॉक्सी वॉर)’ लड रहा है ।
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पूर्वजों की दिनचर्या पुरानी नहीं, अपितु आश्चर्यजनक रूप से उन्नत है !
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया