|

पटना (बिहार) – ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार विधानसभा चुनाव में २४३ सीटों पर उम्मीदवार खडे करने की घोषणा की है । इसी के अंतर्गत वह शीघ्र ही बिहार में ‘गोरक्षा संकल्प यात्रा’ आरंभ करेंगे । शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बताया कि वह बिहार विधानसभा चुनाव में गोहत्या के विरुद्ध काम करने के लिए प्रतिबद्ध निर्दलीय उम्मीदवारों का भी समर्थन करेंगे ।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आगे कहा कि :
१. सात दशक एवं कई वचनों (वायदा) के उपरांत भी कोई भी पार्टी गोहत्या के विरुद्ध कार्रवाई करने का का संकल्प नहीं करती । बिहार चुनाव में हम गोरक्षा एवं सनातन धर्म के लिए मतदान करेंगे ।
२. बिहार विधानसभा चुनाव में हम निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे, साथ ही चुनाव में २४३ सीटों पर उम्मीदवार भी खडे करेंगे; परंतु हम उनके नाम अभी उजागर नहीं करेंगे । हम हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक उम्मीदवार खडा करेंगे, जो गोरक्षा के लिए समर्पित होगा ।
३. हम मतदाताओं से अब ऐसे उम्मीदवारों को वोट देने का आह्वान करेंगे, जो गोहत्या को पाप मानते हैं तथा इस देश के हिन्दुओं की व्यापक भावनाओं के अनुरूप रहकर उनके संरक्षण के लिए काम करते हैं ।
| एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उनकी पार्टी गोरक्षा के लिए काम करती है तथा दूसरी ओर देश में गोमांस का निर्यात बढ रहा है । यह बहुत ही अचंभित करने वाला तथा कष्ट देनेवाला है ।
– शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद |
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
देवता, भारतमाता तथा राजनीतिक बलिदानी के नाम पर शपथ नहीं ली जा सकती । – Kerala High Court
पासपोर्ट (Passport) से नागरिकता सिद्ध नहीं होती : Central Goverment
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।