उद्योगपतियों से विनम्र निवेदन !
अनेक उद्योगपति अपने प्रतिष्ठान की (कंपनी की) प्रसिद्धि करने हेतु उनके विज्ञापन से युक्त दिनदर्शिका (कैलेंडर) प्रकाशित कर भेंट के रूप में उसका ग्राहकों, कर्मचारियों, संबंधियों आदि में वितरण करते हैं । व्यावसायिक व्यस्तता के कारण अनेक उद्योगपति धर्मकार्य में प्रत्यक्ष सहभागी नहीं हो सकते; परंतु उनके मन में धर्मकार्य करने की इच्छा होती है । इन दोनों उद्देश्यों को साध्य करने के लिए उद्योगपति ‘सनातन पंचांग’ में जहां विज्ञापन होते हैं, उस स्थान पर केवल स्वयं के विज्ञापन देकर दिनदर्शिका का वितरण कर सकते हैं । इसके कारण पाठकों को राष्ट्ररक्षा एवं धर्मजागृति से संबंधित लेखन का लाभ होगा, उद्योगपतियों का धर्मकार्य में भी सहभाग रहेगा, साथ ही उनके उद्योग की प्रसिद्धि भी होगी ।
‘सनातन पंचांग’ की विशेषताएं !
१. आकर्षक रंगसंयोजन, सात्त्विक आंकडों एवं अक्षरों से युक्त लेखन !
२. देवताओं के सात्त्विक चित्र, राष्ट्र एवं धर्म के विषय में उद्बोधन, साथ ही आपातकाल का सामना करने हेतु आवश्यक तैयारी तथा मनोबल बढानेवाले उपाय अंतर्भूत !
३. हिन्दी, अंग्रेजी, मराठी, कन्नड, तमिल, तेलुगु एवं गुजराती, इन भाषाओं में उपलब्ध !
उद्योगपतियो, हिन्दुओं को धर्म की शिक्षा देकर उन्हें धर्मरक्षा के लिए प्रेरित करनेवाले ‘सनातन पंचांग’ में अपने प्रतिष्ठान के विज्ञापन छपवाकर उनके वितरण से धर्मप्रसार के कार्य में सम्मिलित हों ! ऐसा पंचांग छपवाने के इच्छुक उद्योगपति पंचांग की छपाई से डेढ महिना पूर्व अपनी जानकारी [email protected] इस ई-मेल पते पर भेजें । इस संदर्भ में यदि कोई शंका हो, तो श्रीमती भाग्यश्री सावंत से 7058885610 इस क्रमांक से संपर्क करें ! टिप्पणी – पंचांग में प्रकाशित की जानेवाली विज्ञापनों की कलाकृतियां (‘आर्टवर्क’) उद्योगपतियों से तैयार मिल जाए, तो उससे हमें सहायता होगी । (२१.८.२०२५)
| सनातन का निःस्वार्थ भाव से चल रहा यह कार्य देखकर अब तक पुणे के ‘बाफना ज्वेलर्स’, गुजरात के ‘इलेक्ट्रोथर्म’, देहली के ‘मेट्रो बिल्डटेक’ एवं चेन्नई के ‘कुमारन् सिल्क’ आदि प्रतिष्ठानों ने केवल स्वयं के विज्ञापन से युक्त ‘सनातन पंचांग’ छपवाएं हैं । |

यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
अभिनेता आमिर खान ‘लव जिहाद’के ‘ब्रैंड एंबेसेडर’ उनकी फिल्मों का बहिष्कार कीजिए – मंत्री नितेश राणे
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
Dhaka Hindu Protest : ढाका में हिन्दुओं ने निकाला विशाल मशाल जुलूस !
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !
संपादकीय : नागरिक शास्त्र केवल पुस्तक में ?