|

मुंबई – गणेशोत्सव की पृष्ठभूमि पर मुंबई पुलिस को बमविस्फोट की बडी धमकी प्राप्त हुई है । व्हॉट्सऐप से यातायात पुलिस के आधिकारिक क्रमांक पर भेजे गये संदेश में नगर में भीषण विस्फोट करने का दावा किया गया है । इस संदेश के कारण सुरक्षा तंत्र ने नगर में अत्यधिक सतर्कता की सूचना दी है । धमकी के संदेश में ३४ वाहनों में विस्फोटक रखे जाने का उल्लेख है । इसके साथ ही लगभग ४०० किलो आर.डी.एक्स. लाया गया है एवं उसके द्वारा १ करोड लोगों को मारने की क्षमता होने का दावा किया गया है, वहीं १४ पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुसे होने की बात भी इस संदेश में कही गई है । इस धमकी में ‘लष्कर-ए-जिहादी’ इस संगठन ने यह धमकी दी है, ऐसा कहा जा रहा है ।
🚨 Terror Threat in Mumbai during Ganesh Festival!
⚠️ Claim of 14 Pakistani terrorists entering India
⚠️ Human Bombs ready – 400 kg RDX planted in 34 vehicles
⚠️ Threat to bomb 1 crore people in Mumbai
Such threats during a Hindu festival in Bharat’s financial capital show… pic.twitter.com/QvXYIuRZEN
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) September 5, 2025
नागरिकों से अफवाहों पर विश्वास न करने का आवाहन !
इस घटना के पश्चात मुंबई पुलिस ने तत्काल कदम उठाया । नगर में सर्वत्र नाकाबंदी, संशयास्पद वाहनों की जांच तथा महत्त्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा कडी कर दी गई है । गणेशोत्सव के समय में बडे प्रमाण में भक्त मुंबई आते हैं, इस कारण पुलिस ने मंडपों के परिसर, रेलस्थानक, विमानतल, बाजार तथा भीड-भाड वाले भागों में गश्त बढा दी है । सायबर सेल तथा आतंकवाद विरोधी दल (ए.टी.एस.) ने प्राप्त हुए संदेश की गहन जांच आरंभ की है । यह संदेश सत्य है अथवा असत्य, इसका पता लगाने के लिये सुरक्षा तंत्रों साधनों का उपयोग किया जा रहा है । इस प्रकार की धमकियां कई बार असत्य निकलती रही हैं, तथापि पुलिस सतर्क है । पुलिस ने नागरिकों से आवाहन किया है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें तथा कोई भी संशयास्पद वस्तु अथवा गतिविधि दिखाई देने पर तुरन्त पुलिस को सूचित करें ।
यह शरारत है, ऐसा एक मराठी वृत्त संकेतस्थल ने कहा है । इसका कारण यह बताया गया कि धमकी में तमिळनाडु में श्रमिक संगठन स्थापन करने की अनुमति देने की मांग की गई है ।
संपादकीय भूमिकादेश की आर्थिक राजधानी में हिन्दुओं के उत्सव की पृष्ठभूमि पर ऐसे प्रकार की धमकियां आना, यह दर्शाता है कि देश अभी भी आतंकवाद की छाया में है ! |
थूकने वालों से अब ढाई सहस्र रुपये दंड वसूल करें ! – मुंबई उच्च न्यायालय
Maharashtra Hostel Scam : बनावटी छात्र संख्या दिखाकर छात्रावासों के नाम पर करोडों रुपये के अनुदान का दुरुपयोग हुआ !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !