myScheme यह भारत सरकार द्वारा विकसित एक आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप है जो आम नागरिकों को उनकी पात्रता के अनुसार “सरकारी योजनाओं को खोजने, उपयोग करने और आवेदन करने” के लिए आसान पहुंच प्रदान करता है।

१. वेबसाइट और ऐप का उपयोग कैसे करें ?
आधिकारिक जालस्थल (वेबसाइट) – https://www.myscheme.gov.in/
अ. myScheme पर आप अपनी ‘आयु, आय, शिक्षा और सामाजिक स्थिति’ जैसी मूलभूत जानकारी प्रविष्टि कर सकते हैं। ये ‘वेबसाइट और ऐप्स’ आपको आपकी जानकारी के आधार पर सहस्त्रों योजनाओं में आपके लिए उपयुक्त सही योजनाएं दिखाएंगे!
आ. प्रत्येक योजना, लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन के लिए ‘लिंक’ के बारे में जानकारी हिन्दी, मराठी सहित अन्य भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है ।
इ. यदि आप कोई योजना चुनते हैं, तो आप उस योजना के आधिकारिक पृष्ठ पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं!
२. myScheme के मुख्य लाभ !
अ. सभी सरकारी योजनाएं एक साथ उपलब्ध हैं। इसलिए अलग-अलग ‘वेबसाइट’ पर जाने और उन्हें ढूंढने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप अल्प समय में, साथ ही सरल तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
आ. यह सभी प्रकार के नागरिकों के लिए सुरक्षित और उपयोग करने में बहुत आसान है।
इ. ऐप उपलब्ध है। इसलिए कोई भी ‘स्मार्टफोन’ से कहीं से भी योजना ढूंढ कर आवेदन कर सकता है।
३. पाठकों के लिए विशेष निर्देश !
अ. myScheme का उपयोग करने के लिए, आधिकारिक https://www.myscheme.gov.in वेबसाइट का उपयोग करें या ऐप डाउनलोड करें।
आ. किसी योजना का चयन करते समय और उसके लिए आवेदन करते समय केवल ‘आधिकारिक पोर्टल या ऐप’ का उपयोग करें। छद्म नामों या ‘नकली लिंक’ से दूर रहें। यदि आपको कोई संदेह है तो आधिकारिक हेल्प लाइन या सहायता सुविधा का उपयोग करें!
इ. myScheme वेबसाइट और ऐप सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए इसे सुरक्षित, आसान और अधिक पारदर्शी बनाते हैं। सरकारी सहायता कार्यक्रमों के लिए इसका उपयोग करना सुनिश्चित करें!
४. अधिक जानकारी के लिए सूचना वीडियो
‘myScheme का उपयोग कैसे करें? आवेदन कैसे भरें? ‘, इनके बारे में जानकारी देने वाला यह आधिकारिक वीडियो https://www.youtube.com/watch?v=F5kz9Bg3SZg अवश्य देखें !
– प्रबंध न्यासी, सनातन संस्था
परिवार व्यवस्था, धर्मसंस्था एवं शिक्षाप्रणाली को साम्यवाद से संकट !
अधिक मास अथवा पुरुषोत्तम मास का महत्त्व !
साधको, शब्दशक्ति के माध्यम से संदेह फैलाने हेतु सक्रिय सातवें पाताल की बडी अनिष्ट शक्तियों की चाल पहचानकर साधना बढाओ !
साधको, जिज्ञासुओं के ‘हमारे’ बन जाने पर नहीं, अपितु वे ‘हमारे’ बनें; इसके लिए तत्परता से उन्हें पाठक बनाएं !
हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से अमृता विश्वविद्यापीठम् के निदेशक डॉ. यु. कृष्णकुमार से सद्भावना भेंट !
आपातकालीन स्थिति : ऊर्जा सुरक्षा, अति आवश्यक आपूर्ति एवं ऊर्जा की बचत !