
कोच्चि (केरल) – कुछ दिन पूर्व हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से अमृता विश्व विद्यापीठम् के निदेशक डॉ. यु. कृष्णकुमार से सद्भावना भेंट की गई । समिति की ओर से श्री. श्रीराम लुकतुके एवं श्री. नंदकुमार कैमल ने कोच्चि के विद्यापीठ परिसर में डॉ. कृष्णकुमार से भेंट की ।
इस अवसर डॉ. कृष्णकुमार को समिति की ओर से कालानुरूप चलाए जा रहे धर्मजागृति के उपक्रमों, ‘लव जिहाद’ विरोध अभियान तथा राष्ट्र एवं धर्म रक्षा के संदर्भ में चलाए जा रहे अन्य उपक्रमों की जानकारी दी गई ।
क्षणिकाएं
• आध्यात्मिक धरोहर : डॉ. यु. कृष्णकुमार जगद्गुरु माता अमृतानंदमयी देवी के शिष्य हैं तथा वे अनेक वर्षाें से ‘सेवा’ के रूप में इस विश्वविद्यालय के निदेशक पद का दायित्व निभा रहे हैं ।
• शोध कार्य पर चर्चा : इस संवाद में वर्तमान में विद्यापीठ में चल रहे ‘इंडियन नॉलेज सिस्टम’ (भारतीय ज्ञान प्रणाली) एवं ‘वेदपाठ’ से संबंधित शोध कार्य पर विस्तृत चर्चा हुई ।
• समिति के कार्य की प्रशंसा : डॉ. कृष्णकुमार ने समिति के कार्यकताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘आप सभी सनातन धर्म के लिए निःस्वार्थभाव से पूर्णकालीन जीवन व्यतीत कर रहे हैं, जो बहुत ही दुर्लभ उदाहरण है तथा यही समय की मांग है । आपके निरपेक्ष कार्य के कारण आप हमें हमारे परिवार के सदस्य ही लगते हैं ।’’
• सहयोग का आश्वासन : इस अवसर पर डॉ. कृष्णकुमार ने आगामी काल में हिन्दुत्व के कार्य के लिए आवश्यक सहयोग करने का भी आश्वासन दिया ।
अभिनेता आमिर खान ‘लव जिहाद’के ‘ब्रैंड एंबेसेडर’ उनकी फिल्मों का बहिष्कार कीजिए – मंत्री नितेश राणे
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
Tuljapur Temple Land Scam : मंदिर की भूमि वापस दिलाने एवं करोडों श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा के लिए हम अंत तक संघर्ष करेंगे ! – अधिवक्ता (पू.) सुरेश कुलकर्णी
गढ-दुर्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए ६ मास के उपरांत समिति की स्थापना !
‘हिन्दुओं के देवता पत्थर हैं’, ऐसा हिन्दू द्वेषी वक्तव्य देनेवाले पत्रकार हुसैन शेख ने हिन्दुओं से क्षमायाचना की ।
हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से कठोर कार्रवाई की मांग !