|

वाराणसी – यहां के आदमपुर पुलिस थाना परिसर में बलपूर्वक धर्मांतरण करने की एक घटना सामने आई है । इस घटना में एक मौलवी ने (इस्लाम के अध्येता ने) १२ वर्ष की हिन्दू लडकी का अपहरण कर मुसलमान लडके के साथ उसका विवाह कराया । पुलिस ने इसमें संलिप्त सभी आरोपियों को बंदी बनाकर पुलिस थाने में उठक-बैठक लगाने का दंड दिया । इस प्रकरण में पुलिस ने इससे पूर्व इस लडकी का अपहरण करनेवाला निहाल तथा उसकी मां को बंदी बनाया था । अब पुलिस ने उसके पिता शरीफ उपाख्य राजू, काका लालू तथा विवाह करानेवाला मौलवी मोहम्मद हसीनसहित कुल ५ लोगों को बंदी बनाया है ।
🚨 Minor Hindu girl forcibly converted & married to Muslim youth!
👉 All accused arrested.
👉 Victim’s father threatened with death by mob of 200 fanatics.
👉 Police made accused do sit-ups! 🤦For such heinous crimes, sit-ups are a joke. Govt must give life imprisonment ⚖️ pic.twitter.com/23ayzo1ejf
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) September 4, 2025
२०० धर्मांधों की भीड ने पीडिता के पिता को जान से मारने की दी धमकी
पीडित लडकी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी लडकी विगत ३ महिनों से लापता थी । वह निहाल के साथ थी, यह ज्ञात होने पर वे उसे वापस लाने के लिए उसके घर गए; परंतु वहां निहाल, उसके पिता शरीफ, काका लालू तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें धमकाया । उन सभी ने बताया कि अब उनकी लडकी का धर्मांतरण हो चुका है; इसलिए अब उनका उस लडकी पर किसी प्रकार का अधिकार नहीं है । पीडिता के पिता ने जब इसका विरोध किया, तब लगभग २०० धर्मांधों की भीड ने उन्हें घेर लिया तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी ।
संपादकीय भूमिकाऐसे लोगों को केवल उठक-बैठक लगाने का दंड देने से उनमें बिल्कुल भी परिवर्तन नहीं होगा, अपितु ऐसे अपराधों के लिए सरकार को उन्हें आजीवन कारागृह में भेजने का दंड देना चाहिए ! |
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Ambaji Temple Donation Theft : गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर में भी नोटों की गिनती के समय २ महीने पहले चोरी होने का प्रकरण उजागर !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया