हत्या के फलक लगाकर गांव में दहशत प्रसारित करने का प्रयत्न

रायपुर (छत्तीसगढ) – राज्य के कांकेर जिले में १५ अगस्त को मनीष नरेटी नाम के एक युवक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया । इससे क्रोधित होकर नक्सलियों ने १६ अगस्त को उसकी निर्दयता से हत्या कर दी । कांकेर जिले के माड क्षेत्र के बिनगुंडा गांव में हुई यह घटना अभी सामने आई है ।
गत वर्ष यहाँ एक मुठभेड में २९ नक्सली मारे गए थे । तदोपरांत कई वर्षों के व्यतीत होने पर यहां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । इस अवसर पर गांव के मनीष नरेटी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया । इस अवसर पर उन्होंने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए ।
अगले दिन ही नक्सलियों ने गांव में ‘जन अदालत’ लगाई और मनीष की हत्या कर दी । उन्होंने उस पर पुलिस का ‘गुप्तचर’ होने का आरोप लगाया । इसके उपरांत उन्होंने उसकी हत्या की घोषणा करते हुए गांव में एक फलक लगाकर पूरे गांव में भय निर्माण करने का प्रयत्न किया ।
संपादकीय भूमिकाअब पुलिस को ऐसे नक्सलियों को जीवित पकडकर गांव में उनका जघन्य कृत्य उजागर करना चाहिए । तभी ग्रामीणों को उनके *भय से मुक्त किया जा सकेगा एवं नक्सलवाद के समूल नाश के लिए प्रभावी प्रयास किए जा सकेंगे ! |
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।