
नई देहली : भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की घटनाएं बार-बार होती रहती हैं; परंतु अब बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बल ‘बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश’ के २ सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की है । इस घटना की जांच की जा रही है ।
१. त्रिपुरा के सेपाहिजला जिले के मधुपुर पुलिस थाने की कार्यकक्षा में स्थित कामठाना गांव में सीमा सुरक्षा बल ने ‘बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश’ के एक हथियारबंद सैनिक को पकडा । वह अवैधरूप से भारतीय सीमा में घुसा था । पकडे गए सैनिक का नाम मोहम्मद मिराज इस्लाम है तथा वह बांग्लादेश के ब्रह्मनबरिया जिले के मदला में तैनात इस गार्ड की ६० वीं बटालियन का सदस्य है ।
२. मिराज इस्लाम और एक सैनिक के साथ सीमा गेट क्रमांक १३६-१३७ के मार्ग से लगभग १०० मीटरतक भारतीय भूमि में घुसा था तथा वहां से वह निकट के चाय बागान में चला गया; परंतु सतर्क भारतीय सैनिकों ने उसकी गतिविधि पर ध्यान रखकर उसे पकड लिया । उसका और एक सहयोगी बांग्लादेश की सीमा में भाग जाने में सफल रहा । कामठाना शिविर पर पकडे गए इस सैनिक से पूछताछ की जा रही है । अधिकारियों ने बताया कि वह हथियारबंद था तथा इसके पीछे उसका क्या उद्देश्य था, इसकी जांच की जा रही है ।
दोनों दलों के अधिकारियों में बातचीत
इस घटना के संदर्भ में भारत के सीमा सुरक्षा बल एवं बांग्लादेश के ‘बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश’ के मध्य कमांडेंट स्तर पर दूरभाष पर बातचीत हुई । इसके समाधान के लिए ध्वज बैठक होने की संभावना है ।
संपादकीय भूमिकाअब तक तो केवल तस्कर एवं घुसपैठी बांग्लादेशी ही भारत में घुसपैठ करते थे; परंतु अब बांग्लादेश के सैनिक भी भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे हैं । बांग्लादेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति देखी जाए, तो ऐसा होना भारत के लिए खतरे की घंटी है । इस घटना को देखते हुए भारत को बांग्लादेश के संदर्भ में कठोर निर्णय लेकर कृति करना आवश्यक बन गया है, अन्यथा देश को इसके गंभीर परिणामों का सामना करना पडा, तो उसमें आश्चर्य कैसा ! |
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
‘मुस्लिम पर्सनल लॉ’ देश के कानून से ऊपर नहीं है ! – इलाहाबाद उच्च न्यायालय