|

नागपुर : यहां पिछले सप्ताह एक तेज गति से आ रहे ट्रक के एक दोपहिया वाहन से टकराने से एक यात्री महिला की दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी । उसका शव घर ले जाने हेतु महामार्ग पर किसी ने सहायता नहीं की, उसके कारण उसका असहाय पति दोपहिया वाहन पर पत्नी का शव रखकर घर पहुंचा । सामाजिक माध्यमों पर इस घटना का वीडियो प्रसारित हुआ था । पुलिस इस दुर्घटना की जांच कर रही थी । उस ट्रक पर लाल रंग का चिन्ह होने की जानकारी मिली थी । पुलिस ने कृत्रिम बुद्धीमत्ता के द्वारा इस दुर्घटना की जांच कर ट्रकचालक को बंदी बनाया । इस प्रकार से अपराध उजागर होने का राज्य का यह पहला अपराध है ।
१. पुलिस ने इसके लिए ‘मार्वल’, इस सरकारी संस्था से सहायता ली । इसके लिए तीन टोल प्लाजाओं पर स्थित सीसीटीवी से १२ घंटे के चित्रीकरण की जांच कर ‘एआई’के एल्गोरिदम का उपयोग किया गया ।
२. ट्रक की गति तथा लाल रंग के चिन्ह के आधार पर दुर्घटना करनेवाले ट्रक की खोज की गई । उसके उपरांत संबंधित ट्रकचालक को उत्तरप्रदेश के फारूखाबाद से बंदी बनाया गया ।
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court