(और इनकी सुनिए…) “सनातन धर्म ने भारत का विनाश किया !” – जितेंद्र आव्हाड, शरदचंद्र पवार गुट

‘भगवा आतंकवाद’ का षड्यंत्र विफल होने पर आव्हाड का व्याकुल होना –

शरदचंद्र पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड

मुंबई – “हिन्दू धर्म अलग है और सनातन धर्म अलग । हिन्दू धर्म यानी सनातन धर्म नहीं है । सनातन धर्म ने हिन्दू धर्म का विनाश किया है । हम भी हिन्दू हैं । हमें भी हिन्दू धर्म पर गर्व है । परंतु कुछ लोग जानबूझकर सनातन धर्म को ही हिन्दू धर्म बताकर भ्रम फैला रहे हैं । इस जाल में न फंसें । सनातन का अर्थ है — एक ऐसी व्यवस्था जो बदली नहीं जा सकती, जो पुरानी है । छत्रपती शिवाजी महाराज ने पहले सनातन धर्म का विरोध किया था । उनके राज्याभिषेक का विरोध भी इसी कारण हुआ था, परंतु उन्होंने वह तोड़कर राज्याभिषेक कराया । इसी सनातनी विकृति का विरोध शाहूजी महाराज, महात्मा फुले एवं डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने भी किया । डॉ. अम्बेडकर ने तो सनातन धर्म की देन ‘मनुस्मृति’ तक को जला दिया । आज भी प्रगतिशील महाराष्ट्र में सनातनी विकृति का विरोध करने वाले लोग उपस्थित हैं ।” — ऐसे घृणास्पद व इतिहास से विश्वासघात करने वाले वक्तव्य शरदचंद्र पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने एक टीवी चैनल से बातचीत में किए ।

संपादकीय भूमिका 

भारत का विनाश सनातन धर्म ने नहीं, अपितु आव्हाड जैसे लोगों से भरे शरदचंद्र पवार गुट, एवं जिनके तलवे चाटते हैं वे धर्मांध व हिन्दू-विरोधी तथाकथित ‘प्रगतिशीलों’ के कारण हुआ — यह बात हिन्दू भलीभांति जानते हैं ।