चीनी प्रतिष्ठानों का हिन्दुद्वेष !

(उपरोक्त चित्र प्रकाशित करने का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं है। यह चित्र केवल जानकारी के लिए प्रकाशित की गई है ।-संपादक )
भुवनेश्वर (ओडिशा) – चीन की एक ऑनलाइन शॉपिंग वाहिनी ‘अलीएक्सप्रेस’ ने ‘भगवान जगन्नाथ मंडला आर्ट डोरमैट’ नाम से एक गलीचा ऑनलाइन विक्रय करना प्रारंभ किया है । इस गलीचे पर भगवान जगन्नाथ की छवि छपी है । हिन्दुओं ने सामाजिक माध्यमों पर इसकी आलोचना की है एवं हिन्दू आस्था का अपमान करने वाले इस कृत्य पर दुख व्यक्त किया है ।
१. इस गलीचे के विज्ञापन में एक व्यक्ति को छवि पर पैर रखते हुए दिखाया गया है । उत्पाद विवरण में कहा गया है कि यह ‘नमी सोखने वाला’ है । इससे हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को प्रचंड आघात पहुंचा है ।
२. हिन्दुओं ने संताप व्यक्त करते हुए कहा है, ‘यह धार्मिक अपमान की सीमा है । अंतरराष्ट्रीय मंचों को ऐसी वस्तुओं के विक्रय की अनुमति नहीं देनी चाहिए । ‘
३. पुरी (ओडिशा) स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर समिति के पूर्व सदस्य माधव पुजापांडा ने इस पर कठोर आपत्ति व्यक्त की है । उन्होंने मंदिर प्रशासन से राज्य एवं केंद्र सरकार को इस निंदनीय प्रकरण की सूचना देने एवं चीनी अधिकारियों से संपर्क करके इस उत्पाद के विक्रय पर त्वरित प्रतिबंध लगाने का आवाहन किया है ।
४. हिन्दुओं ने मांग की है कि संबंधित प्रतिष्ठान इस उत्पाद के ऑनलाइन विक्रय को त्वरित बंद करे एवं अपने अयोग्य कृत्य के लिए हिंदुओं से क्षमा याचना करे ।
संपादकीय भूमिकाहिन्दू देवी-देवताओं का इस प्रकार अपमान केवल इसलिए हो रहा है क्योंकि विश्व भर में हिन्दुओं का कोई प्रभावी संगठन नहीं है । धर्म को इस प्रकार की हानि से संरक्षित करने के लिए, हिन्दुओं को संगठित होना होगा एवं वैध पद्धतियों से ऐसी घटनाओं को रोकना होगा ! |
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
अर्पणदाताओ, गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में धर्मकार्य हेतु धन अर्पित कर गुरुतत्त्व का लाभ लें !
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित