पाकिस्तान के तनवीर एवं साहिल आगरा की धर्मांतरण टोली के मुख्य सूत्रधार

१०० से अधिक हिन्दू लडकियों का किया धर्मांतरण


लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – पाकिस्तान के तनवीर अहमद एवं साहिल अदीब आगरा की धर्मांतरण टोली के मुख्य सूत्रधार होने की संभावना बताई जा रही है । ये दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से ‘प्रबोधन’ (इन्फ्लूएंसर) करनेवाले हैं तथा इनके नाम बदल के रखे हुए होने की संभावना है । वे एक व्हाट्सएप समूह के प्रमुख हैं । इस समूह में १०० से अधिक हिन्दू लडकियां जुडी हुई थीं । इन लडकियों का धर्मांतरण किया गया था ।


कट्टरपंथी बनाने के लिए कश्मीरी लडकियों का दुरुपयोग

इस जाल में कश्मीर की कुछ लडकियों का भी सम्मिलित होना पाया गया । इस धर्मांतरण प्रकरण की जांच से यह सामने आया है कि कई लडकियों को इतना कट्टर बना दिया गया कि उन पर काउंसलिंग का कोई परिणाम नहीं होता । धर्मांतरित लडकियों को ‘रिव्हर्टी’ कहा जा रहा था । इनके लिए ‘जूम लिंक’ (वेबसाइट) के माध्यम से इस्लाम की शिक्षाएं दी जा रही थीं । सोशल मीडिया एवं ‘गेमिंग ऐप्स’ के माध्यम से इन लडकियों को लक्ष्य किया जा रहा था ।

अंतर्राज्यीय धर्मांतरण टोली नष्ट : १४ लोगों को बंदी बनाया गया

आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने एक अंतर्राज्यीय धर्मांतरण टोली को उजागर करने की घोषणा की । इस टोली को डार्क वेब, क्रिप्टोकरेंसी एवं डॉलर लेनदेन के माध्यम से पैसा मिल रहा था । इसमें से एक आरोपी ने ‘क्राउडफंडिंग’ (निधि उपलब्ध कराना) के माध्यम से फिलिस्तीन में वित्तीय सहायता भेजने का प्रकरण भी सामने आया है । पुलिस ने ‘ऑपरेशन अस्मिता’ के अंतर्गत अनेक पीडित लडकियों को बचाया । इस विशेष अभियान में अब तक १४ आरोपियों को बंदी बनाया गया है । उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा राज्यों की अनेक अल्पायु लडकियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया गया । संबंधित परिवारों ने ‘उनकी लडकियां धर्मांतरण के जाल में फंस गई हैं’, इसकी कल्पना भी नहीं थी ।

संपादकीय भूमिका

  • गुप्तचर एजेंसियों को इतने बडे षड्यंत्र का सुराग कैसे नहीं लगता, यह भी जनता को पता चलना चाहिए !
  • इस बारे में कांग्रेसवाले, साम्यवादी, सर्वधर्म समभाववाले कुछ नहीं बोलते, यह ध्यान दें !