तीनों रक्षा बलों के प्रमुख जनरल अनिल चौहान का कारगिल विजय दिवस पर देशवासियों से आवाहन

नई दिल्ली – ‘कारगिल विजय दिवस’ केवल इतिहास का स्मरण करने का दिन नहीं है, अपितु इससे प्रेरणा लेकर देशभक्ति की भावना को और दृढ करने का अवसर है । प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए तथा राष्ट्र सेवा को ही सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए ।
🇮🇳 No Compromise with India’s Sovereignty!
🫡 On #KargilVijayDiwas, CDS Gen. Anil Chauhan pays tribute to our Bravehearts who made the supreme sacrifice in 1999.
🗣️ “Kargil is a story of unmatched heroism, and Pakistan’s betrayal. Let it inspire future generations.”… pic.twitter.com/gbK4IEjIEY
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 26, 2025
यही हमारे वीर सैनिकों के प्रति सही मायने में श्रद्धांजलि होगी, इन शब्दों में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (तीनों रक्षा बलों के प्रमुख) जनरल अनिल चौहान ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं ।
General Anil Chauhan, Chief of Defence Staff #CDS extends heartfelt greetings to All Ranks of the #IndianArmedForces, Veterans, Veer Naris & their families.
Saluting our #Bravehearts on Kargil Vijay Diwas! Their indomitable courage & supreme sacrifice will forever inspire us.… pic.twitter.com/FgwFUjRHCO
— HQ IDS (@HQ_IDS_India) July 26, 2025
पाकिस्तान के कपट की भी सत्य कथा
जनरल चौहान ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध केवल शौर्य की गाथा नहीं है, अपितु पाकिस्तान के कपट की भी सत्य कथा है । शत्रु की सेना ने आतंकवादियों के वेश में अपने प्रशिक्षित सैनिकों को ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं पर भेजा था तथा पहले से ही वहां नियंत्रण स्थापित कर गोलीबारी के स्थान तैयार कर लिए थे । फिर भी हमारे सैनिकों ने सीधी खडी ढलानों पर चढते हुए, बर्फीली हवाओं एवं गोलीबारी का सामना करते हुए, अपने ओरण की चिंता किए बिना विजय प्राप्त की । यह हमारे सैनिकों के असाधारण शौर्य का साक्षात उदाहरण है । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता ने सैनिकों के शौर्य को एक बार फिर रेखांकित किया है ।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न