जबलपुर (मध्यप्रदेश) की घटना

जबलपुर (मध्यप्रदेश) – यहां रांझी क्षेत्र के मढई भाग में गायत्री मंदिर की भूमि पर मस्जिद बनी होने का दावा हिन्दू संगठनों द्वारा किया गया है । इस विषय पर विवाद चल ही रहा था, तभी जबलपुर के उपविभागीय दंडाधिकारी रघुवीर सिंह मरावी ने अपने विभागीय ‘एक्स’ खाते से यह पोस्ट साझा की कि मस्जिद अधिकृत है, जिससे हिन्दू संगठन क्रोधित हो गए । उन्होंने इस विषय में मुख्यमंत्री से आपत्ती जताई तथा आंदोलन की चेतावनी दी, जिसके पश्चात शासन ने उपविभागीय दंडाधिकारी का स्थानांतरण कर दिया ।
१. उपविभागीय दंडाधिकारी की पोस्ट में कहा गया था कि उस स्थान पर पूर्व में मंदिर था अथवा मंदिर की भूमि पर मस्जिद खडी है, इस विषय में कोई स्पष्ट प्रमाण प्राप्त नहीं हुए हैं । मस्जिद पूर्वकाल से कब्जे में रही अधिकृत भूमि पर ही बनाई गई है ।
२. यह पोस्ट कुछ ही घंटों में हटा दी गई । परंतु हिन्दू संगठनों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि मस्जिद मंदिर की मूल भूमि पर ही खडी की गई है तथा इसके विरुद्ध प्रदर्शन किए । यह सूचना मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंची । मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण की जांच हेतु समिति नियुक्त करने का आश्वासन दिया तथा रघुवीर सिंह को उनके पद से हटा दिया गया ।
३. नवीन उपविभागीय दंडाधिकारी ऋषभ जैन ने स्पष्ट किया कि वह पोस्ट उपविभागीय दंडाधिकारी की सूचना के बिना की गई थी ।
४. हिन्दू संगठनों का एक अन्य आरोप यह है कि मस्जिद के आड में अवैध रूप से मदरसा भी चलाया जा रहा है । पूर्व में मस्जिद समिति ने यह प्रकरण उच्च न्यायालय में प्रस्तुत किया था, परन्तु प्रमाणों के अभाव में वाद को वापस लेना पडा था ।
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
UP Poster Row : मथुरा (उत्तर प्रदेश) में ‘दिल में बाबर, जुबान पर राम’ लिखा पोस्टर लगाए जाने से समाजवादी पार्टी के नेता अप्रसन्न ।
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला