
नई दिल्ली – चीन, पाकिस्तान एवं बांगलादेश का साथ होना भारत की सुरक्षा एवं स्थिरता हेतु संकटकारी है, ऐसी आशंका भारत के तीनों सैन्यदलों के प्रमुख (चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ – सी.डी.एस.) जनरल अनिल चौहान ने व्यक्त की । वे यहां एक कार्यक्रम में बोल रहे थे ।

जनरल अनिल चौहान ने कहा कि, चीन, पाकिस्तान एवं बांगलादेश के किसी भी प्रकार से राजनैतिक सहयोग करने पर एकमत हुआ, तो उसका सीधा परिणाम भारत की सुरक्षा पर होगा । इन तीनों देशों में समान हित भारत के विरोध में एक राजनैतिक चुनौती होगी । विशेषतः जब बांग्लादेश में राजनैतिक अस्थिरता है एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत में शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं, तब यह चुनौती बडी होगी ।
सामाजिक एवं देशांतर्गत सुरक्षा महत्त्वपूर्ण
हमारा देश बहुभाषिक, बहुधर्मीय एवं अनेक जातियोंवाला है । ऐसी परिस्थिति में सामाजिक एकात्मता बनाए रखना बहुत ही आवश्यक है । सामाजिक सुरक्षा को देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में बहुत महत्त्वपूर्ण रूप में देखा जाना चाहिए । भारत अंदर से दुर्बल होता गया, तो परकीय धोखे अधिक दुष्परिणाम करनेवाले होंगे, यह भी जनरल चौहान ने स्पष्ट किया ।
US-Iran Ceasefire : ईरान द्वारा व्यापारी नौका पर किए गए आक्रमण के बाद अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों पर आक्रमण ।
भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों को लौटाते समय बांग्लादेश की ओर से भीषण विरोध
Shoaib Akhtar LeT : पाकिस्तान के भूतपूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भ्राता की अंत्येष्टि में दृष्टिगोचर हुए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी ।
(और इनकी सुनिए) “भारत ने दवाइयों के बक्सों में छिपाकर अफगानिस्तान को ड्रोन भेजे ।” : Pakistan Defense Minister Khwaja Asif
Ukraine-Russia War : यूक्रेन ने रूस के १२ क्षेत्रों पर सैकडों ड्रोन दागे ।
Operation Sindoor : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वीरगति को प्राप्त ६ भारतीय सैनिकों के नाम प्रथम बार घोषित।