
अंकारा (तुर्कीये) – तुर्कीये के व्यंग्यचित्र साप्ताहिक ‘लेमन’ में पैगंबर मोहम्मद का व्यंग्यचित्र प्रकाशित होने से यहां तनाव उत्पन्न हो गया है । पुलिस ने इस प्रकरण में तीन व्यंग्यचित्रकारों को बंदी बनाया है ।
१. इजरायल एवं ईरान के मध्य युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनाए गए इस व्यंग्यचित्र में मोहम्मद एवं ‘मूसा’ नामक दो व्यक्ति आकाश से बम विस्फोटों से ध्वस्त हुए शहर के ऊपर हाथ मिलाते हुए दिखाए जा रहे हैं । साथ ही नीचे शहर जल रहा है । भूमि पर प्रक्षेपास्त्र गिरे हैं, ऐसा दिखाया गया है ।
२. मुसलमानों का आरोप है कि, यह दोनों अर्थात पैगंबर मोहम्मद एवं पैगंबर मोशे हैं । इसके उपरांत देश के अनेक भागों में प्रदर्शन किए जाने पर पुलिस ने तीन व्यंग्यचित्रकारों को बंदी बना लिया ।
३. साप्ताहिक का कहना है कि, इस व्यंग्यचित्र का उद्देश्य इजरायल के आक्रमण में ईरान में मारे गए एक मुसलमान व्यक्ति के दुःख को उजागर करना, यह है । इस साप्ताहिक के मुख्य संपादक तुंका अकगुन ने बताया कि, इस व्यंग्यचित्र में ‘ मोहम्मद’ नामक व्यक्ति का पैगंबर महंमद से कुछ भी संबंध नहीं है । संसारभर में मोहम्मद’ नाम के लाखों लोग रहते हैं । इस व्यंग्यचित्र का उद्देश्य धार्मिक मूल्यों का उपहास करना नहीं था ।
संपादकीय भूमिकाभारत में हिन्दू देवताओं का सरलता से अपमान हो रहा है, तब कोई भी कार्रवाई नहीं होती है ! |
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Ujjain Muharram : मध्यप्रदेश के बडनगर में क्रेन से चारपहिया वाहन हवा में लटकाकर उसमें जानबूझकर विस्फोट कराकर उसे उडा दिया ।
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin