दुर्घटना के स्थान के सामने स्थित गुंडी के मंदिर के सामने पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी नहीं थे तैनात !

भुवनेश्वर (ओडिशा) – पुरी में चल रहे विश्वविख्यात जगन्नाथ रथयात्रा के समय २९ जून की प्रातः ४ बजे यहां के गुंडी के मंदिर के सामने भगदड मची । इसमें ३ भक्तों की मृत्यु, जबकि ५० से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं । उनमें से ५ श्रद्धालुओं की स्थिति गंभीर है । भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ के पास यह भगदड मची । इस प्रकरण में स्थानीय जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीकक्ष का स्थानांतरण किया गया है, जबकि पुलिस उपायुक्त तथा अन्य एक अधिकारी को निलंबित किया गया है ।
रथयात्रा देखने के लिए बडी भीड उमडी थी, उस समय यह दुर्घटना हुई । जिस स्थान पर यह भगदड मची, वहां पर्याप्त पुलिसकर्मी अथवा सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं थे, ऐसा कहा जा रहा है । दो दिन पूर्व भी देवी सुभद्रा के रथ के पास भीड बढने से ६०० से अधिक श्रद्धालु घायल हुए थे, जिनमें से ९ श्रद्धालुओं की स्थिति गंभीर है ।
यह लापरवाही क्षमा के योग्य नहीं है ! – मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस दुर्घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यशाली घटना मुझे बहुत दुख दे गई । इसके लिए मैं तथा मेरी सरकार सभी जगन्नाथ भक्तों की मन से क्षमा मांगते हैं । यह लापरवाही क्षमा के योग्य नहीं है । मैंने सुरक्षा व्यवस्था में रही गई त्रुटियों की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं ।
संपादकीय भूमिकापिछले वर्ष की रथयात्रा में भगदड मच थी, साथ ही इस वर्ष भी २ दिन पूर्व ही मची भगदड में ६०० लोग घायल हुए थे । इसलिए इस बार में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती न करना क्षमा के योग्य नहीं है । इसके लिए उत्तरदायी अधिकारियों को निष्कासित कर उनके विरुद्ध सदोष मनुष्यवध का अभियोग चलाया जाना चाहिए ! |
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
Love Jihad Planned Conspiracy : ५ राज्यों में ‘लव जिहाद’ की ७ घटनाएं सामने आईं !
UP Love Jihad : मुसलमान युवक ने अल्पवयस्क हिन्दू लडकी से किया बलात्कार – धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया ।