भारतीयों के विरोध के उपरांत इजराइल की ओर से क्षमायाचना !

तेल अवीव (इजराइल) – इजराइली रक्षा बलों ने भारत से क्षमा याचना की है। इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर आक्रमण की जानकारी देने के लिए ‘एक्स’ पर एक सूचना प्रकाशित की थी। इसमें एक मानचित्र दिखाया गया था। इस मानचित्र में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान और अरुणाचल प्रदेश को चीन का भाग दिखाया गया था। सामाजिक माध्यम पर भारतीयों द्वारा इसका विरोध किए जाने के उपरांत इजराइली रक्षा बल ने क्षमायाचना की है।
Iran is a global threat.
Israel is not the end goal, it’s only the beginning. We had no other choice but to act. pic.twitter.com/PDEaaixA3c
— Israel Defense Forces (@IDF) June 13, 2025
| उपरोक्त चित्र प्रकाशित करने का उद्देश्य किसी की राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं है। यह चित्र केवल जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया है। – संपादक |
मानचित्र के माध्यम से इजराइल ने दिखाया कि ईरान किन देशों पर क्षेपणास्त्र दागने में सक्षम है। इजराइली रक्षा बल ने कहा कि यह सूचना केवल क्षेत्रीय चित्रण के रूप में प्रस्तुत की गई थी। हमने किसी क्षेत्र या देश का मानचित्र नहीं दिखाया है। यद्यपि हम उन लोगों से क्षमायाचना करते हैं जिनकी भावनाएं इससे आहत हुई होंगी। (इजराइल ने ‘यदि…यद्यपि’ ) की भाषा में क्षमायाचना की है । इजराइल से ऐसी अपेक्षा नहीं की जाती ऐसा भारत सरकार को उसे सचेत करना चाहिए! – संपादक)
संपादकीय भूमिकाभारत ने देश के मानचित्र के विरूपण को लेकर कभी किसी देश के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं की है। जिसके फलस्वरूप कोई भी उठकर इस प्रकार से भारत का अपमान करता है। सरकार को इस छवि में नितांत परिवर्तन करने की आवश्यकता है ! |
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !