
(यह चित्र किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से नहीं, अपितु व्यंग्य को उजागर करने के लिए प्रकाशित किया गया है । – संपादक)
नई दिल्ली – वर्ष २०२३ से ऑनलाइन साहित्य बेचने वाले संकेत स्थल ‘अमेजन’ पर ‘काली मां : लघु कथाओं का संग्रह’ नामक पुस्तक बेची जा रही है । इस पुस्तक के आवरण पर श्रीकाली माता का चित्र है । इसमें श्री काली माता को फांसी के फंदे से लटकते हुए दिखाया गया है । वर्ष २०२३ में भी इस पुस्तक का विरोध किया गया था; परंतु उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई । यह जानते हुए भी कि ‘भारत में हिन्दुत्व पर निष्ठा रखने वाले इस पुस्तक पर प्रश्न उठाएंगे’, अमेजन ने यह पुस्तक भारत में प्रकाशित की । अब इसके विरुद्ध पुलिस में अभियोग प्रविष्ट किया गया है ।
इस पुस्तक के लेखक एल.टी. फुल्ला हैं । इसमें श्री काली माता से संबंधित कुछ भी नहीं है, इस पुस्तक में केवल एक भयावह कथा है । केवल प्रचार के लिए तथा हिन्दुओं की आस्था का अपमान करने के उद्देश्य से इस पुस्तक को श्री काली माता का नाम दिया गया है । वर्ष २०२२-२३ में अमेजन ने भारत में अनुमानित २७ सहस्त्र करोड रुपए का व्यापार किया है । (यह हिन्दुओं के लिए अत्यंत लज्जास्पद है ! – संपादक)
अमेजन द्वारा हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कुछ घटनाएं;१. वर्ष २०२० में अमेजन पर हिन्दू देवी-देवताओं के व्यंग्यात्मक चित्रों वाले आपत्तिजनक उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध थे । २. वर्ष २०२१ में अमेजन की चलचित्र कथा श्रृंखला ‘तांडव’ पर भगवान शिव का अपमान करने का आरोप लगा । ३. वर्ष २०२२ में अमेजन पर हिन्दू देवी-देवताओं के चित्रों वाले महिलाओं के आपत्तिजनक कपडे बेचे जा रहे थे । ४. वर्ष २०२३ में अमेजन ने रक्षाबंधन को ‘भाई-बहन दिवस’ के रूप में प्रचारित किया, जिसका विरोध भी हुआ । ५. वर्ष २०२४ में अमेजन पर हल्दी तथा केसर वाली पूजा की थालियां ‘डेकोरेटिव प्लेट’ के रूप में बेची जा रही थीं । |
#BoycottAmazon
You Insult Sanatan Dharma / Deities, We Will Take You to Court:
With the divine blessings of Bhagwan Shri Krishna and Maa Kali, a formal complaint has been filed with the Cyber Police Station, Saket, New Delhi, against Amazon and author EL.T. Fullah for promoting and selling… pic.twitter.com/syYgAiVqsL
— Amita Sachdeva, Advocate (@SachdevaAmita) June 11, 2025
संपादकीय भूमिकाअमेजन के अब तक के इतिहास को देखते हुए, भारत में इस पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक है । हिन्दुओं ने अनेक बार अमेजन के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करके हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले सामानों की बिक्री को रोकने का प्रयत्न किया है, किन्तु अमेजन की हिन्दू विरोधी मानसिकता अभी भी नहीं बदली है । इसलिए हिन्दुओं को अमेजन का बहिष्कार करना चाहिए ! |
Ujjain Muharram : मध्यप्रदेश के बडनगर में क्रेन से चारपहिया वाहन हवा में लटकाकर उसमें जानबूझकर विस्फोट कराकर उसे उडा दिया ।
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
मानवाधिकारों के उल्लंघन का गढ होने वालों को हमें उपदेश नहीं देना चाहिए ! – India’s Ministry of External Affairs
Chhatrapati Shivaji Maharaj’s Statue : कांग्रेसशासित तेलंगाना में मध्यरात्रि को हटाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ।
Raichur Public Muharram Banned : कर्नाटक के रायचूर जिले के २९ गांवों में मोहर्रम सार्वजनिक रूप से मनाने पर प्रतिबंध !
(और इनकि सुनिए) “भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर के कारण देश का बहुसंख्यक समाज विषैला हो गया है !” – Samajwadi Party MP Javed Ali